देहरा में राज्यस्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह, सीएम सुक्खू ने फहराया तिरंगा

Date:

सुबह करीब 11:00 बजे मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया। उन्होंने परेड का निरीक्षण किया और मार्च पास्ट की सलामी ली।

आवाज जनादेश/न्यूज ब्यूरो शिमला

हिमाचल प्रदेश का राज्यस्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह देहरा में शहीद भुवनेश डोगरा मैदान में आयोजित किया जा रहा है। सुबह करीब 11:00 बजे मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया। उन्होंने भव्य परेड का निरीक्षण किया और मार्च पास्ट की सलामी ली। परेड में पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी, एनएसएस, स्काउट्स एंड गाइड की टुकड़ियां शामिल हुईं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि हमारी सरकार ने नीतिगत फैसले लेते हुए एक ही साल में 2200 करोड़ से अधिक का राजस्व प्राप्त किया। राज्य की आर्थिक स्थिति धीरे-धीरे पटरी पर आ रही है। इसमें समय लगेगा। कहा कि सरकार आपदा प्रभावित परिवारों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है और हर परिवार को बसाना हमारा कर्तव्य है। बरसात खत्म होने के बाद इन परिवारों के लिए आपदा राहत पैकेज की घोषणा की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मध्य जोन के 43,875 युवा दिखाएंगे दमखम, पांच जिले चार मैदान

आवाज़ जनादेश / न्यूज़ ब्यूरो शिमला हिमाचल के मध्य...

HRTC बस में ऑनलाइन टिकट ले रहे यात्री, 75 फीसदी सवारियां ऐसे कर रही भुगतान

आवाज़ जनादेश / न्यूज़ ब्यूरो शिमला हिमाचल पथ परिवहन...

रोबोटिक सर्जरी पर धर्मशाला में होगा फैसला

आवाज़ जनादेश / न्यूज़ ब्यूरो शिमला शीतकालीन प्रवास के...