पूजा खेडकर का 11 जुलाई को लिखा पत्र आया सामने

Date:

आवाज जनादेश/न्यूज ब्यूरो शिमला

पूर्व ट्रेनी आईएएस ऑफिसर पूजा खेडकर का एक पत्र रविवार (11 अगस्त) को सामने आया है, जो उन्होंने महाराष्ट्र के एडिशनल चीफ सेके्रटरी (एसीएस) नितिन गद्रे को 11 जुलाई को लिखा था। उन्होंने लिखा- पुणे कलेक्टर सुहास दिवासे ने मुझे आईएएस ट्रेनिंग के पहले दिन ही अपमानित किया था। पूजा ने पत्र में लिखा- मीडिया कवरेज से मेरी छवि घमंडी अधिकारी की बन गई। इससे मुझे मानसिक आघात पहुंचा और मैं बेहद परेशान हूं। पुणे में ट्रेनिंग के दौरान सीनियर ऑफिसर के चेंबर पर कब्जा करने के आरोपों को लेकर पूजा ने लिखा- एडिशनल कलेक्टर अजय मोरे ने मुझे अपना चेंबर दिया था। अजय मोरे ने अपने कर्मचारियों को चेंबर व्यवस्थित करने के लिए भी कहा था।

कर्मचारियों ने मेरी जरूरतों के बारे में पूछा और स्टेशनरी आदि का इंतजाम किया। अगले दिन बाद जब कलेक्टर सुहास दिवासे ऑफिस आए तो उन्हें किसी ने एडिशनल कलेक्टर के चेंबर में मेरे बैठने की व्यवस्था के बारे में बताया, जिससे वह नाराज हो गए। सुहास दिवासे ने तहसीलदार को बुलाकर चेंबर से मेरा सामान हटाने को कहा। जब मैंने उनसे बात की तो उन्होंने आरोप लगाया कि मैंने चेंबर पर कब्जा किया है। उन्होंने मेरी कोई बात नहीं सुनी। हालांकि, कलेक्टर दिवासे ने खेडकर के आरोपों को नकारते हुए पूरी तरह से निरर्थक करार दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में केशव नगर द्वारा आयोजित हिंदू सम्मेलन सम्पन्न

हिंदू समाज की संगठन शक्ति, सांस्कृतिक चेतना और धर्म-सुरक्षा...

ग्रामीण अर्थव्यवस्था का सुदृढ़ीकरण प्रदेश सरकार की प्राथमिकता: मुख्यमंत्री

धर्मशाला में पशुपालन विभाग के नए कार्यालय भवन का...

युवाओं के लिए विदेश में रोजगार के अवसर

युवाओं के लिए विदेश में रोजगार के अवसर राज्य सरकार...