सोलन : भारतीय जनता पार्टी सोलन मंडल द्वारा प्रदेश में वर्तमान सरकार द्वारा हिम केयर योजना को बंद करने पर कड़ी निदा

Date:

आवाज जनादेश/ न्यूज ब्यूरो शिमला

हिमाचल प्रदेश में वर्तमान सरकार द्वारा हिम केयर योजना को बंद करना हिमाचल प्रदेश की जनता के साथ अन्याय है भारतीय जनता पार्टी सोलन मंडल इस कि कड़ी निदा करता है। मदन ठाकुर अध्यक्ष भाजपा मंडल सोलन ने कहा कि मोदी की सरकार ने स्वास्थ्य की दृष्टि से भारत मे बहुत बड़ा काम किया है। साढ़े 12 करोड़ लोगों के जो गरीब है उनके आयुष मान कार्ड बनाए है। उन्होंने कहा कि जब प्रदेश में भाजपा सरकार के समय जय राम ठाकुर के समय हिमाचल प्रदेश में आयुष मान कार्ड बनने के बाद जो लोग रह गए थे उन्हें जय राम ठाकुर की सरकार ने हिम केयर योजना के तहत उनके कार्ड बनाए और उनको पांच लाख रुपए की सुविधा इलाज के लिए दी गई उस योजना को वर्तमान सरकार द्वारा बंद किया गया है ये बहुत ही निदनीय है। हिमाचल प्रदेश में 292 अस्पताल ऐसे है जिनमे हिम केयर कार्ड की सुविधा दी जा रही है।इनमें 141 निजी अस्पताल भी है। वही अब भी राज्य सरकार पर के ऊपर तीन सौ सत्तर करोड़ की देनदारी है। मदन ठाकुर अध्यक्ष भाजपा मंडल सोलन ने कहा कि पूर्व जयराम सरकार के समय पहली जनवरी 2019 को इस योजना को शुरू किया गया था। लोगो को इस कार्ड से इलाज करवाने में काफी सुविधा हो रही थी। उन्होंने वर्तमान सरकार से मांग की है, यदि समय रहते इस निर्णय को सुखु सरकार वापिस नही लेती है तो भारतीय जनता पार्टी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलेगी व सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन करेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मध्य जोन के 43,875 युवा दिखाएंगे दमखम, पांच जिले चार मैदान

आवाज़ जनादेश / न्यूज़ ब्यूरो शिमला हिमाचल के मध्य...

HRTC बस में ऑनलाइन टिकट ले रहे यात्री, 75 फीसदी सवारियां ऐसे कर रही भुगतान

आवाज़ जनादेश / न्यूज़ ब्यूरो शिमला हिमाचल पथ परिवहन...

रोबोटिक सर्जरी पर धर्मशाला में होगा फैसला

आवाज़ जनादेश / न्यूज़ ब्यूरो शिमला शीतकालीन प्रवास के...