करसोग (मंडी)। उपमंडल के करसोग रामपुर मुख्य सड़क चजोल नाला (मंशाना) के समीप शनिवार रात को एक कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में कार चालक लीलाधर (36) पुत्र रामसरन निवासी, गांव सेल, डाकघर सेरी बंगलों, करसोग की मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
लीलाधर घर से कोटलु की तरफ जा रहा था, लेकिन कुछ ही दूरी पर हादसा का शिकार हो गई। हादसे की जानकारी पुलिस थाना करसोग को रविवार करीब 11 बजे प्राप्त हुई। इस पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची, लेकिन तब तक हादसे में कार चालक की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को नागरिक चिकित्सालय करसोग में पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंपा दिया।
हादसे में जान गंवाने वाला युवक परिवार का इकलौता सहारा था। एसडीपीओ करसोग साईं दत्तात्रेय वर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। हादसे के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है। उधर, प्रशासन की तरफ से पीड़ित परिवार को फोरी राहत के तौर पर 25 हजार की राहत राशि प्रदान की है।


