पश्चिमी उत्तर प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष भारती त्यागी के नेतृत्व में हजारों महिलाओं ने किया जंतर मंतर पर जोरदार प्रदर्शन

Date:

जो सरकार महिलाओं की सुरक्षा नहीं कर सकती उसे सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं : भारती त्यागी

आवाज़ जनादेश/ न्यूज ब्यूरो शिमला

नई दिल्ली, दिल्ली के जंतर मंतर पर अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया देशभर में बढ़ती महंगाई और महिलाओं के ऊपर बढ़ती हिंसा के विरोध में जमकर नारेबाजी की गई राष्ट्रीय महिला कांग्रेस के पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष भारतीय त्यागी के नेतृत्व में हजारों महिलाओं ने जंतर मंतर पर जोरदार प्रदर्शन किया।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश की महिलाओं ने जंतर मंतर को पूरी तरह रोक कर केंद्र सरकार और महामहिम राष्ट्रपति तक अपनी बात पहुंचने के लिए ज्ञापन दिया।

इस अवसर पर बोलते हुए पश्चिमी उत्तर प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष भारतीय त्यागी ने कहां कि समूचे देश में महिलाओं के प्रति हिंसायन लगातार बढ़ती जा रही हैं जिसकी सुनवाई ना पुलिस कर रही है और ना ही राज्य सरकार है जबकि केंद्र की भाजपा सरकार तो मानो आंखें मूंद कर महिलाओं पर अत्याचार होते देख रही है जो की असहनीय है समूचे देश में महिलाएं इसका आज प्रदर्शन कर रहे हैं और जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं हो जाती महिलाओं के प्रति अत्याचार खत्म नहीं हो जाते हम लगातार प्रदर्शन करते रहेंगे श्रीमती भारतीय त्यागी ने आगे बोलते हुए कहा कि आज पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कवर यात्रियों के लिए चारों तरफ रोड जाम है आने-जाने में बहुत ही बड़ी समस्या है फिर भी पश्चिमी उत्तर प्रदेश से हजारों बहनों ने मेरे साथ आकर जंतर मंतर पर प्रदर्शन किया जिससे मैं सभी बहनों का आभार व्यक्त करती हूं तथा भविष्य में महिलाओं के प्रति होने वाली हिंसात्मक घटना को न होने की उम्मीद करती हूं साथ ही अगर कोई घटना होती है तो उसके खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करने के लिए हम सब एक साथ रहेंगे।

इससे पहले उत्तर प्रदेश पश्चिम की प्रदेश अध्यक्ष भारती त्यागी जंतर-मंतर पर अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा के आदेश पर हजारों महिलाओं के पूरी ताकत के साथ पहुंची जिससे केंद्रीय नेतृत्व पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष भारती त्यागी को धन्यवाद कहा।

महिला आरक्षण, महिला सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण तथा महंगाई पर सरकार को घेरा गया

भारती त्यागी अपने साथ पश्चिमी उत्तर प्रदेश के हर जनपद से महिला कार्यकर्ताओं को लाईं जिनमें से जिला गाजियाबाद से सोनल 250 महिला, नोएडा से 225 शाहजहांपुर से 270,मेरठ से 100 संभल से 100 , रामपुर से 90 बागपत से 80 , हापुड़ से 150, मुरादाबाद से 150 महिला साथ पहुंची सभी महिलाओं का धन्यवाद करते हुए पश्चिम में उत्तर प्रदेश अध्यक्ष भारती त्यागी ने जंतर मंतर पर जोरदार हुंकार भरी।

दिल्ली के जंतर मंतर पर अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। देश भर में बढ़ती महंगाई और महिलाओं के ऊपर बढ़ती हिंसा के विरोध में जमकर नारेबाजी की गई। राष्ट्रीय महिला कांग्रेस के अध्यक्ष नेटा डिसूजा के नेतृत्व में अलग-अलग राज्यों से पहुंची सैकड़ों महिलाओं ने हाथों में पोस्टर बैनर केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष भारती त्यागी ने बोलते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के अंदर महंगाई कम करने की बात कही थी, लेकिन आज महंगाई कई गुणा ज्यादा बढ़ गई है। एनसीआरबी 2023 के रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली वह उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा महिलाओं के ऊपर अत्याचार हुए हैं। देशभर में महिलाओं के ऊपर हिंसक घटनाएं बढ़ रही है। आज के समय में महिलाएं अपने-आप को सुरक्षित महसूस नहीं करती। सरकार को महिलाओं के लिए कड़े कानून बनाने की जरूरत है।

जंतर मंतर पर प्रदर्शन में पहुंचे पश्चिमी उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष भारती त्यागी ने आगे बोलते हुए कहा कि, “आज देश के अंदर हालत बहुत बुरे हैं। गरीब आदमी और गरीब होता जा रहा है वहीं अमीर आदमी और अमीर होता जा रहा है।” भारती ने ये भी कहा कि, “जो सरकार महिलाओं की सुरक्षा नहीं कर सकती उसे सत्ता में रहने का कोई हक नहीं है”

वहीं, पश्चिमी उत्तर प्रदेश से पहुंची महिला कार्यकर्ताओं ने बताया कि हम देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से गुहार लगाने आए हैं कि कमरतोड़ महंगाई, बढ़ती बेरोजगारी, महिलाओं के खिलाफ अनियंत्रित अपराध पर अंकुश लगाया जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

कमजोर वर्गों तथा जनजातीय क्षेत्र के लिए कल्याणकारी योजनाएं प्रभावी ढंग से लागू हों : विनोद कुमार

आवाज जनादेश/न्यूज ब्यूरो शिमला हिमाचल प्रदेश विधानसभा की कल्याण...

ऊना को विकास की बड़ी सौगात, मुख्यमंत्री ने किया 25.79 करोड़ रुपए के कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास

आवाज जनादेश/न्यूज ब्यूरो शिमला मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

कांग्रेस सरकार के इशारे पर प्रशासन द्वारा भाजपा नेताओं पर केस दर्ज करना अत्यंत निंदनीय : सुरेश कश्यप

आवाज जनादेश/न्यूज ब्यूरो शिमला भाजपा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं...

जिला स्तरीय सतर्कता एवं सार्वजनिक वितरण समिति की बैठक आयोजित

आवाज जनादेश/न्यूज ब्यूरो शिमला उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की...