अक्षी प्रियदर्शी NTA UGC NET परीक्षा में 96.06अंक लेकर हांसिल किया प्रथम स्थान

Date:

आवाज़ जनादेश/शिमला/चौपाल
जिला शिमला के चौपाल झीना गांव में जन्मी अक्षी जस्टा ने बिना कोंचिंग के 96.06 अंक लेकर नेट की परीक्षा उतीर्ण की है। अक्षी क्षेत्र में चर्चा का बिषय बनी है हर कोई अक्षी के तरीफो के पुल बांध रहा है।अक्षी के माता पिता व परिवार के सभी सदस्य गर्वान्वित महसूस कर रहा है। सन 2021 के NTA UGC NET का परीक्षा परिणाम काफी समय लंबित रहने के बाद 19 फरवरी 2021 को घोषित किया गया,इस परीक्षा में अक्षी प्रियदर्शी ने अंग्रेजी विषय में 96.06 परसेंटायल के साथ परीक्षा उतीर्ण की है!
अक्षी की पढ़ाई डी ए वी चौपाल से शुरू हुई तथा सेंटर आफ एक्सिलेंस कालेज संजौली से बी ए की डिग्री IGNOU से एम ए की डिग्री अंग्रेजी विषय में प्राप्त की /अक्षी ने बिना किसी कोचिंग के यह परीक्षा उत्तीर्ण की है!
इनकी माता श्रीमती सीमा प्रकाश एक अध्यापिका है, पिता श्री ओम प्रकाश इंजीनियर है!
अक्षी का कहना है कि वह जल्दी ही अंग्रेजी विषय में पी एच डी करने वाली है! जिसका पूरा श्रेय वो अपने माता पिता,छोटी बहन व डी ए वी स्कूल चौपाल के गुरुजनों को देती है!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

राहुल गांधी और सुक्खू का नाम लिया, तो जमानत जब्त होना तय-प्रोफेसर सिकंदर कुमार

हिमाचल प्रदेश भाजपा प्रदेश महामंत्री व सांसद प्रोफेसर सिकंदर...