मनाली में हिमपात होने से अटल टनल से वाहनों की आवाजाही बंद

Date:

मनाली। पर्यटन नगरी मनाली में सर्दी का पहला हिमपात हो गया है। मनाली शहर में लगभग दो इंच ताजा बर्फ गिरी, जबकि आसपास के ग्रामीण इलाके और पर्यटन स्थल बर्फ से लकदक हो गए हैं। मौसम को देखते हुए अटल टनल से वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है। पर्यटक नेहरू कुंड तक ही जा सकेंगे।

जानकारी के मुताबिक पलचान और सोलंगनाला में आधा फीट तक हिमपात हुआ है। इसके अलावा कोठी, गुलाबा, रोहतांग, धुंधी, मढ़ी में एक से डेढ़ फीट तक हिमपात दर्ज किया गया। मनाली के अंतर्गत हडिम्बा मन्दिर इलाके में दो इंच बर्फ गिरी। लाहुल में भी बर्फबारी से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है।

केलांग मुख्यालय में लगभग आधा फीट बर्फ गिरी। घाटी में कई सड़को पर बसों का आवागमन ठप हो गया है। एसडीएम मनाली डॉ सुरेंद्र ठाकुर ने बताया कि बर्फबारी के कारण टनल से यातायात बन्द है। कोशिश रहेगी कि जल्द बर्फ हटाकर टनल यातायात बहाल किया जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में केशव नगर द्वारा आयोजित हिंदू सम्मेलन सम्पन्न

हिंदू समाज की संगठन शक्ति, सांस्कृतिक चेतना और धर्म-सुरक्षा...

ग्रामीण अर्थव्यवस्था का सुदृढ़ीकरण प्रदेश सरकार की प्राथमिकता: मुख्यमंत्री

धर्मशाला में पशुपालन विभाग के नए कार्यालय भवन का...

युवाओं के लिए विदेश में रोजगार के अवसर

युवाओं के लिए विदेश में रोजगार के अवसर राज्य सरकार...