हिमाचल अफसरशाही में हो सकते है बड़े बदलाव , खाची चुनाव आयुक्त, रामसुभग को मुख्य सचिव बनाने की तैयारी में है सरकार

Date:

आवाज जनादेश
शिमला
जयराम सरकार अफसरशाही में बड़ा बदलाव कर मुख्य सचिव को बदलने की तैयारी में है। इस बड़ी हलचल के बीच वर्ष 1987 बैच के आईएएस अधिकारी रामसुभग सिंह को हिमाचल सरकार का नया मुख्य सचिव बनाया जा सकता है। राज्य सरकार मौजूदा मुख्य सचिव अनिल खाची को राज्य चुनाव आयुक्त लगा सकती है। इसकी मंजूरी के लिए अनिल खाची की सिफारिश की फाइल राजभवन भेज दी है। पुख्ता सूचना के अनुसार राजभवन से फाइल अप्रूव हो गई है और अब किसी भी समय नोटिफिकेशन हो सकती है। इसी बीच कार्मिक विभाग भी अतिरिक्त मुख्य सचिव रामसुभग सिंह की बतौर सीएस नियुक्ति की अधिसूचना जारी कर देगा। अधिकारिक सूचना के अनुसार, इस बड़े बदलाव के लिए पेश आ रही उलझनों का रास्ता तलाशा जा रहा है। इसमें यह देखा जा रहा है कि पहले नोटिफिकेशन राज्य चुनाव आयुक्त के लिए होगी या नए मुख्य सचिव की। बताते चलें कि वर्ष 1986 बैच के आईएएस अधिकारी अनिल खाची पहली जनवरी, 2020 को हिमाचल प्रदेश के मुख्य सचिव बने थे।
डेढ़ साल से ज्यादा मुख्य सचिव पद पर रहे अनिल खाची अगर राज्य चुनाव आयुक्त बनते हैं, तो उनके लिए भी बड़ा तोहफा होगा, क्योंकि अनिल खाची डेढ़ साल बाद सेवानिवृत्त होंगे। इस कारण हिमाचल प्रदेश के मुख्य चुनाव आयुक्त के पद पर उन्हें लंबा कार्यकाल मिल जाएगा। इस प्रशासनिक हलचल के बीच अब हिमाचल सरकार के अतिरिक्त मुख्य सचिव रामसुभग सिंह अगले मुख्य सचिव बन सकते हैं। उल्लेखनीय है कि सत्ता में आई जयराम सरकार को पहला मुख्य सचिव वीसी फारका के रूप में मिला था। सरकार ने वीसी फारका को एडवाइजर तैनात कर विनीत चौधरी को मुख्य सचिव बनाया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

करुणामूलक भर्ती के लिए 1 माह में बनेगी नीति, आउटसोर्स कर्मियों को पक्की नौकरी का प्रावधान

आवाज़ जनादेश / न्यूज़ ब्यूरो शिमला मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह...