बॉलिवुड सिलेब्रिटीज ने मिल्खा सिंह के निधन पर सोशल मीडिया पर दी श्रद्धांजलि

Date:

मुंबई। महान धावक मिल्खा सिंह के निधन पर बॉलीवुड ने भी उन्‍हें भावपूर्ण श्रंद्धाजलि अर्पित की है।‘फ्लाइंग सिख’ के नाम से मशहूर मिल्खा सिंह का शुक्रवार रात (18 जून) को निधन हो गया। मिल्खा सिंह 91 साल के थे और उनके नाम कई रेकॉर्ड्स दर्ज हैं। मिल्खा के निधन पर उनकी बायोपिक ‘भाग मिल्खा भाग’ में उनका किरदार निभाने वाले फरहान अख्तर ने एक इमोशनल नोट सोशल मीडिया पर लिखा है। इस नोट के साथ फरहान ने मिल्खा सिंह के साथ अपनी एक पुरानी तस्वीर भी शेयर की है।

फरहान ने अपने नोट में लिखा, ‘बेहद प्रिय मिल्खा जी… मेरा मन अभी भी यह स्वीकार नहीं कर पा रहा है कि आप नहीं रहे। शायद यह मेरा जिद्दी स्वभाव है जो मुझे आपसे सीखने को मिला। वही जिद जिसमें दिमाग अगर किसी चीज को करने की ठान लेता है तो कभी हार नहीं मानता। और सच यह है कि आप हमेशा जीवित रहेंगे क्योंकि आप बड़े दिल वाले, लोगों को प्यार करने वाले, जमीन से जुड़े इंसान थे।’

फरहान ने आगे लिखा, ‘आपने एक विचार एक सपने को सामने रखा। आपने बताया कि कैसे मेहनत, ईमानदारी और लगन से कैसे कोई इंसान आसमान की बुलंदियों को छू सकता है। आपने हम सभी की जिंदगियों को छुआ है। जो भी लोग आपको एक पिता और एक दोस्त के रूप में जानते हैं उनके लिए यह एक आशीर्वाद की तरह था और जो लोग नहीं जानते उनके लिए आप हमेशा एक प्रेरणा स्रोत और सफलता में विनम्रता के प्रतीक बने रहेंगे। मैं आपको दिल से चाहता हूं।’
फरहान अख्तर के अलावा अमिताभ बच्चन, प्रियंका चोपड़ा, अक्षय कुमार, तापसी पन्नू, शाहरुख खान, अनुपम खेर, रवीना टंडन, मधुर भंडारकर, अंगद बेदी, जावेद जाफरी, नेहा धूपिया, राहुल बोस जैसे कई बॉलिवुड सिलेब्रिटीज ने मिल्खा सिंह के निधन पर दुख जताते हुए सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में केशव नगर द्वारा आयोजित हिंदू सम्मेलन सम्पन्न

हिंदू समाज की संगठन शक्ति, सांस्कृतिक चेतना और धर्म-सुरक्षा...

ग्रामीण अर्थव्यवस्था का सुदृढ़ीकरण प्रदेश सरकार की प्राथमिकता: मुख्यमंत्री

धर्मशाला में पशुपालन विभाग के नए कार्यालय भवन का...

युवाओं के लिए विदेश में रोजगार के अवसर

युवाओं के लिए विदेश में रोजगार के अवसर राज्य सरकार...