शिमला टूटू में एक ही परिवार के पांच लोग पाए गए कोविड-19 पॉजिटिव

Date:

राजधानी शिमला के टुटू में कोरोना संक्रमित पाए गए व्यक्ति के परिवार के पांच लोग कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं। सभी को कोविड अस्पताल डीडीयू शिफ्ट किया जा रहा है। टुटू में कोरोना संक्रमित पाया गया व्यक्ति शिमला में अतिरिक्त महाधिवक्ता के कार्यातय तैनात है।

इसके अलावा पांच अन्य कोरोना मामले शिमला में आए हैं। प्रदेश सचिवालय में मुख्यमंत्री के उपसचिव कार्यालय में एक महिला कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। महिला कर्मचारी राजभवन और सचिवालय के बीच में स्थित सरकारी कॉलोनी में निवास रहती है।

राजभवन के बेहद नजदीक कोरोना पॉजिटिव मामला आने के बाद अब राजभवन प्रशासन राज्यपाल से आम लोगों की मुलाकात करने को लेकर नियम बनाने पर विचार कर रहा है ताकि राज्यपाल की सुरक्षा और उनके स्वास्थ्य से किसी भी तरह की कोई चूक ना हो सके।

संजौली और प्रदेश विधानसभा के पास रहने वाले दो लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। रोहड़ू के मेंहदली में दो कोरोना पॉजिटिव मामले आए हैं। कोरोना संक्रमित के संपर्क में आने से बिलासपुर के स्वारघाट में 34 वर्षीय पुलिस कर्मचारी कोविड 19 पॉजिटिव पाया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में केशव नगर द्वारा आयोजित हिंदू सम्मेलन सम्पन्न

हिंदू समाज की संगठन शक्ति, सांस्कृतिक चेतना और धर्म-सुरक्षा...

ग्रामीण अर्थव्यवस्था का सुदृढ़ीकरण प्रदेश सरकार की प्राथमिकता: मुख्यमंत्री

धर्मशाला में पशुपालन विभाग के नए कार्यालय भवन का...

युवाओं के लिए विदेश में रोजगार के अवसर

युवाओं के लिए विदेश में रोजगार के अवसर राज्य सरकार...