शहीद अमित खंडेलवाल की 4th पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर का आयोजन

Date:

आवाज़ जनादेश/राजकुमार पंचकूला

चंद्र शेखर आज़ाद चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा जाट सभा सेक्टर 06 में शहीद अमित खंडेलवाल की 4th पुण्यतिथि पर रक्तदान कैम्प का आयोजन किया गया।चंद्र शेखर आज़ाद ग्रुप व अन्य टीम द्वारा शहीद अमित खंडेलवाल को श्रद्धांजलि दी गई।रक्तदान कैम्प में 132यूनिट रक्तदान हुआ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री ऋषिपाल गहलोत जी चेयरमैन तक्षशिला गुरुकुल रहे।ऋषिपाल गहलोत जी ने रक्तदाता को बेज लगा कर कार्यक्रम की शुरूआत की साथ ही इस महामारी में जब से देश में लॉकडाउन लगा था तब से निरंतर देश की सेवा करने वाले करोना योद्धाओं को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया।मुख्य अतिथि श्री ऋषिपाल गहलोत जी ने बताया इस समय में आकड़े का पौधा सुख जाता है ओर रक्तदान के लिए युवा साथी इस समय अपना बहुत ज्यादा योगदान दे रहे हैं।जो पहचाने दर्द दूसरों का वही तो सच्चा इंसान हैं कोई छोटा मोटा काम नहीं ये दान तो बहुत महान है करके यह दान इंसानियत का ऊँचा नाम करो खून का रिश्ता जुड़ जायेगा एक बार तो रक्तदान करो।चंद्र शेखर आज़ाद चैरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन श्री सुनील चहल ने युवाओं से अपिल की हमे जन्मदिन,वषगठ व अन्य खुशी के मौके पर रक्तदान जरूर करना चाहिए।किसी की जिंदगी बचाने के लिए आपको मेडिकल डिग्री की जरूरत नही है आपके पास सिर्फ मानवता की डिग्री होनी चाहिए ताकि रक्तदान कर किसी की ज़िंदगी बचाने का काम कर सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में केशव नगर द्वारा आयोजित हिंदू सम्मेलन सम्पन्न

हिंदू समाज की संगठन शक्ति, सांस्कृतिक चेतना और धर्म-सुरक्षा...

ग्रामीण अर्थव्यवस्था का सुदृढ़ीकरण प्रदेश सरकार की प्राथमिकता: मुख्यमंत्री

धर्मशाला में पशुपालन विभाग के नए कार्यालय भवन का...

युवाओं के लिए विदेश में रोजगार के अवसर

युवाओं के लिए विदेश में रोजगार के अवसर राज्य सरकार...