आरोग्य सेतू ऐप डाउनलोड करते वक्त ध्यान लोग – डीजीपी एसआर मरड़ी

Date:

आवाज़ जनादेश/शिमला
हिमाचल पुलिस के डीजीपी एसआर मरड़ी ने कहा कि आरोग्य सेतू ऐप डाउनलोड करते वक्त एक बात का ध्यान जरूर रखें। Arogya Setu. APK एप्लीकेशन को भूल कर भी डाउनलोड ना करें। Arogya Setu. APK एप्लीकेशन काफी खतरनाक है। इससे आपका सारा डाटा कोई और चोरी कर सकता है। सिर्फ आरोग्य सेतू ऐप ही डाउनलोड करें और सही जानकारी इसमें डालें। यहां जारी एक वीडियो संदेश में डीजीपी एसआर मरड़ी ने कहा कि पिछले कल देखने में आया, पंजाब से हिमाचल आने वाले लोग हिमाचल के मैहतपुर बॉर्डर पर पंजाब क्षेत्र में सोशल डिस्टेंसिंग नहीं बना रहे थे। पीएम नरेंद्र मोदी ने भी आह्वान किया है कि दो गज की दूरी कायम रखें। लोग हर जगह सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें।

उन्होंने कहा कि बाहरी राज्यों से आए लोग होम क्वारंटाइन के नियमों का पालन करें। हो सकता है कि आप स्वस्थ्य हो, लेकिन फिर भी आप कोरोना वायरस करियर हो सकते हैं। सीनियर सिटीजन से दूर रहें। अलग कमरे में रहें। घर में रहते हुए भी मास्क पहने। बार-बार हाथ धोएं। अगर किसी कोई लक्षण आता है तो इसकी सूचना संबंधित विभाग को दें। उन्होंने कहा कि कुछ दुकानदार भी मास्क नहीं पहन रहे हैं। दुकानदार खुल भी मास्क पहने और सामान लेने आने वाले लोगों को भी नियम का पालन करने के लिए कहें। साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का भी पालन करवाएं। उन्होंने कहा कि सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया पूणे के निदेशक ने कहा है कि कोरोना वैक्सीन तैयार करना शुरू करेंगे। अगर इसका ह्यूमन ट्रायल कामयाब होता है तो कुछ माह में वैक्सीन उपलब्ध हो जाएगी। जोकि एक अच्छी बात है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में केशव नगर द्वारा आयोजित हिंदू सम्मेलन सम्पन्न

हिंदू समाज की संगठन शक्ति, सांस्कृतिक चेतना और धर्म-सुरक्षा...

ग्रामीण अर्थव्यवस्था का सुदृढ़ीकरण प्रदेश सरकार की प्राथमिकता: मुख्यमंत्री

धर्मशाला में पशुपालन विभाग के नए कार्यालय भवन का...

युवाओं के लिए विदेश में रोजगार के अवसर

युवाओं के लिए विदेश में रोजगार के अवसर राज्य सरकार...