भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का शिमला आगमन पर आयोजित अभिनन्दन समरोह

Date:

आवाज जनादेश
आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के शिमला आगमन पर होटल पीटरहाॅफ में प्रदेश सरकार की तरफ से अभिनन्दन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डाॅ. राजीव बिन्दल, केन्द्रीय वित्त एवं काॅरपोरेट राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर, मंत्रिगण, विधायक, पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, विभिन्न संगठनों के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष और हजारों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

आपकी जानकारी के लिए हम बता दें कि इससे पहले आज सोलन में जेपी नड्डा के सम्मान में अभिनन्दन समरोह का आयोजन किया गया था। विशाल जनसभा का आयोजन इसमें हुआ जिसमें मुख्यमंत्री से लेकर सभी नेताओं में लोगों को अपने सम्बोधन से सम्बोधित किया। उस समरोह के बाद आज शाम होटल पीटर ऑफ़ में समारोह को सम्बोधित करते हुए जगत प्रकाश नड्डा ने शानदार स्वागत और स्नेह के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि लोगों का प्यार और सहयोग उनके लिए प्रेरणा स्त्रोत और ताकत है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में उन्होंने विभिन्न स्तरों पर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ कार्य किया है और उनसे मिलना एक सुखद् अनुभूति है। प्रदेश में पार्टी कार्यकर्ताओं से प्रेरणा मिली और यहां रह कर संगठन का कार्य सीखने का अवसर भी मिला।

आगे अपनी बात रखते हुए जेपी नड्डा ने कहा कि भाजपा का स्वर्णीम दौर चल रहा है लेकिन पार्टी को और मजबूत बनाने की दिशा में कार्य किया जाएगा, जिसके लिए वह कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी है और यह एक मात्र राजनीतिक दल है, जहां वंशवाद, परिवारवाद, जातिवाद, समुदायवाद के लिए कोई स्थान नहीं है। भाजपा अपनी विचारधारा के साथ दृढ़ता से खड़ी है और यह तमाम विरोधों के बावजूद मजबूती से आगे बढ़ती रहेगी।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश की राजनीतिक संस्कृति को बदला है और विकास को राष्ट्रीय एजेंडा बनाया है। मोदी सरकार ने भ्रष्टाचार पर पूर्ण रूप से रोक लगाई है और देश की छवि को बदला है। आज भारत का प्रभाव दुनिया पर पड़ा है वहीं प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का प्रभाव भी दुनिया की राजनीति पर पड़ा है।उन्होंने गृहिणी सुविधा योजना और हिमकेयर योजना शुरू करने के लिए प्रदेश सरकार की सराहना करते हुए कहा कि इससे सभी लाभार्थियों तक स्वास्थ्य बीमा और मुफ्त गैस सिलेण्डर की सुविधा पहुंची है।

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि यह प्रदेशवासियों के लिए गर्व की बात है कि दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी का अध्यक्ष हिमाचल प्रदेश से है। प्रदेश की जनता ने हर कदम पर श्री नड्डा का भरपूर सहयोग किया है। उनमें सबको साथ लेकर कार्य करने की विशेष कला है और वह पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करते हैं।उन्होंने कहा कि श्री नड्डा ने केन्द्र में मंत्री रहते और विभिन्न राजनीतिक पदों पर कार्य करते हुए हिमाचल प्रदेश की बहुत सेवा की है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार ने हिमाचल को 69 राष्ट्रीय उच्च मार्ग स्वीकृत किए हैं जिनमें से 55 की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट पूरी हो गई है। केन्द्र ने ही प्रदेश को चार मेडिकल काॅलेज दिए, जिनमें कक्षाएं आरम्भ हो गई हैं, जबकि एम्स का कार्य भी शीघ्र पूरा हो जाएगा और वहां जल्दी ही ओपीडी शुरू होगी। प्रदेश के लोग इस योगदान के लिए हमेशा उनके आभारी रहेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री नरेन्द्र मोदी और श्री अमित शाह के रूप में देश को एक मजबूत नेतृत्व मिला है। उन्होंने कहा कि श्री मोदी के करिश्माई नेतृत्व के कारण आज दुनिया भर के नेताओं का भारत को देखने का नजरिया बदला है।

श्री जय राम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार ने दो वर्ष में अभूतपूर्व कार्य किए हैं और सरकार लोगों की अपेक्षाओं पर खरी उतरी है। उन्होंने कहा कि भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के सहयोग, आर्शीवाद और मार्गदर्शन में हिमाचल में पार्टी और मजबूत होकर उभरेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार अपने कार्यों के बल पर वर्ष 2022 में पुनः सत्ता में वापसी करेगी |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मध्य जोन के 43,875 युवा दिखाएंगे दमखम, पांच जिले चार मैदान

आवाज़ जनादेश / न्यूज़ ब्यूरो शिमला हिमाचल के मध्य...

HRTC बस में ऑनलाइन टिकट ले रहे यात्री, 75 फीसदी सवारियां ऐसे कर रही भुगतान

आवाज़ जनादेश / न्यूज़ ब्यूरो शिमला हिमाचल पथ परिवहन...

रोबोटिक सर्जरी पर धर्मशाला में होगा फैसला

आवाज़ जनादेश / न्यूज़ ब्यूरो शिमला शीतकालीन प्रवास के...