सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन 23 सितंबर तक

Date:

आवाज़ जनादेश कांगड़ा
छठी में 80 और नौंवीं में 10 सीटों के लिए 5 जनवरी को होगी परीक्षा
    सैनिक स्कूल सुजानपुर टीहरा में शैक्षणिक सत्र 2020-21 में छठी और नौंवीं कक्षा में प्रवेश के लिए लिखित परीक्षा 5 जनवरी 2020 को होगी। इस परीक्षा के लिए 23 सितंबर 2019 तक आॅनलाइन आवेदन किया जा सकता है।
  सैनिक स्कूल के प्रधानाचार्य ग्रुप कैप्टन एके पाॅल ने बताया कि छठी कक्षा में लड़कों की कुल 80 सीटें भरी जाएंगी। इन सीटों के लिए एक अप्रैल 2008 और 31 मार्च 2010 (दोनों दिन सहित) के बीच जन्में लड़के पात्र होंगे। नौंवीं कक्षा की खाली 10 सीटों के लिए एक अप्रैल 2005 और 31 मार्च 2007 बीच जन्में तथा किसी भी मान्यता प्राप्त स्कूल में आठवीं में अध्ययनरत या आठवीं पास लड़के आवेदन कर सकते हैं।
   प्रधानाचार्य ने बताया कि छठी कक्षा की प्रवेश परीक्षा हिंदी या अंग्रेजी माध्यम में दी जा सकती है, जबकि नौंवीं की प्रवेश परीक्षा केवल इंग्लिश मीडियम में ही होगी। इस परीक्षा के लिए सुजानपुर टीहरा, शिमला, धर्मशाला, मंडी, ऊना, चंबा, नाहन और बिलासपुर में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। अधिक जानकारी के लिए सैनिक स्कूल की वैबसाइट पर लाॅगइन किया जा सकता है। स्कूल के दूरभाष नंबर 01972-272024, 272039 या 272040 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में केशव नगर द्वारा आयोजित हिंदू सम्मेलन सम्पन्न

हिंदू समाज की संगठन शक्ति, सांस्कृतिक चेतना और धर्म-सुरक्षा...

ग्रामीण अर्थव्यवस्था का सुदृढ़ीकरण प्रदेश सरकार की प्राथमिकता: मुख्यमंत्री

धर्मशाला में पशुपालन विभाग के नए कार्यालय भवन का...

युवाओं के लिए विदेश में रोजगार के अवसर

युवाओं के लिए विदेश में रोजगार के अवसर राज्य सरकार...