चंबा। राजकीय महाविद्यालय तेलका में एनएसयूआई ने बैठक का आयोजन किया। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष संजय शर्मा ने की। इसमें कॉलेज की समस्याओं और मांगों को लेकर चर्चा की गई। साथ ही कॉलेज में कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें अजय कुमार को इकाई अध्यक्ष मनोनीत किया गया। इसके अलावा मोहित कुमार को सचिव, नसमा को सहसचिव और सत्या को उपाध्यक्ष बनाया गया। इसके अलावा हरीश और अनमोल को सोशल मीडिया प्रभारी, जबकि साहिल और राजीना को सह प्रभारी बनाया गया। नव निर्वाचित इकाई अध्यक्ष अजय कुमार ने समस्त सदस्यों का आभार जताया। साथ ही आश्वासन दिया है कि कॉलेज की समस्याओं को पुरजोर तरीके से सरकार और प्रशासन के समक्ष उठाया जाएगा।…
अजय कुमार बने अध्यक्ष, मोहित को चुना सचिव
Date: