BPL का एक शपथपत्र पंचायतो में जमा करना होगा, झूठे शपथपत्र पर FIR दर्ज होगी
12-07-2019
आवाज जनादेश
सहयोगी
आज तक केसरी
हिमाचल प्रदेश
बिलासपुर / घुमारवी
सुनील ठाकुर
ब्यूरो बिलासपुर
हिमाचल प्रदेश सरकार ने गरीब लोगों की गरीबी दूर करने के लिए कई योजनाएं चली है लेकिन अभी तक गरीबी दूर नहीं हो पाई |पंचायतों में बीपीएल परिवारों को चयन में पारदर्शी लेने तथा अपात्र लोगों को बी पीएल से बाहर का रास्ता दिखने के लिए अब सरकार कड़ी सख्ताई से निपटने के मूड में हैं | सरकार ने बीपीएल परिवारों के चयन को लेकर एक विशेष गाइड लाइन तैयार कर सभी विकास खंडों को भेज दी है | सरकार की गाइड लाइन के अनुसार अब बीपीएल से रहने के लिए एक शपथ पत्र पंचायतों में जमा करवाना होगा |यदि इसके बाद भी बीपील चयन में गडबड पाई जाती है या शपथ पत्र झूठा पाया जाता है तो विभाग ऐसे लोगों के खिलाफ एफ़ आई आर दर्ज करवाएगी | इस पर सजा का प्रवधान किया गया है | झूठा शपथ पत्र देने पर जेल हो सकती है | इस बात का खुलासा करते हुए ग्राम पंचायत औहर के सचिव रमेश सिहं ने उपस्थित ग्राम सभा की बैठक में अपने सम्बोधन में बताया | आज की ग्राम सभा का मुख्य एजड़े में शामिल हैकार्यक्रम की अध्यक्षता पंचायत प्रधान व् पर्यवेक्षक के तौर पर उपस्थित हल्का पटवारी अमरपुर रमेश कुमार ने की है। पंचायत सचिव ने पंचायत में बी पी एल के 127 परिवारों के घरों में जाकर मकानों का निरिक्षण किया | उन्होंने बताया कि 127 बीपीएल में चयनित परिवारों में 5 या 6 ऐसे परिवार हैं जो बीपीएल की सूचि में आने के पात्र हैं 95 प्रतिशत परिवारों के पक्के व् महल नुमा कोठिया बनी हैं जो बीपीएल के चयन के पात्र नही हैं |पंचायत सचिव रमेश सिहं ने बताया कि 127 बीपीएल परिवारों में से 17 परिवारों को बीपीएल सूचि से काटे और 17 परिवारों का चयन बीपीएल सूचि में जोड़ा गया है ।हैरानी तो इस बात की रही है कि ग्राम सभा की बैठक ग्राम सभा द्वारा बीपीएल के चयन को लेकर शपथ पत्र की धजियाँ व् नियमों को दरकनार करते हुए कुपात्र व्यक्तियों पर मेहरवानी बरसाई है हैरानी कि पंचायत में कुछ एसे व्यक्तियों का चयन बीपीएल परिवार में कर दिया गया है जो रोज 200 रुपए की शराब की बोतल डकारते हैं और महीने बाद दो रुपए किलो राशन के लिए बैग लेकर सहकारी डिपुओं में लाईन में खड़े हो जाते है | कुछ बीपीएल परिवार में चयनित लोगों ने बीपीएल की पटाकाए ही मिटा दी हैं | दो रुपए किलो राशन लेते समय तो शर्म नहीं करते लेकिन पट्टिका लगाने में शर्म करते हैं | आजादी के 70 साल के बाद देश ने तरक्की करके बुलंदियां छुई | आज कोई भी परिवार बीपीएल में आने के पात्र नहीं हैं पंचायत के बुद्धिजीवी व् वर्ग ने जिला प्रसाशन से अनुरोध किया है कि पंचायत में दिए गए शपथ को लेकर जाँच की जाए और कुपात्र व्यक्तियों के खिलाफ ऍफ़ आई आर दर्ज की जाए सहपठ की शर्तों के अनुसार कारवाई की जाए |इस अवसर पर वार्ड सदस्य रंजित वर्धन ,सीमा देवी ,रचना देवी ,उषा देवी सीता देवी कैप्टन विजय चन्देल के इलावा कैप्टन नन्दलाल राणा ,हेतराम ,राज गुप्ता गुरदेव कौशल ,आदि 200 से उपर ग्रामीणों ने ग्राम सभा की बैठक में बढ़ चढ़ कर भाग लिया जिसमे महिलाओं की संख्य पुरुषों से दुगनी रही है।


