काजा में वन मंत्री ने की जनमंच की अध्यक्षता

Date:

कुल्लू ब्यूरो , विनोद महंत।

हिमाचल प्रदेश सरकार के वन, परिवहन, युवा सेवाऐं एवं खेल मंत्री गोबिन्द ठाकुर ने आज काजा में जनमंच कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस कार्यक्रम में स्पिति उप-मंण्डल की 13 पंचायतों के लोगों की समस्याऐं सुनी गई। जनमंच में कुल 142 समस्याऐं प्राप्त हुई जिनमें से 109 का निपटारा मौके पर ही कर दिया गया जबकि शेष सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को 10 दिन के भीतर निपटारे के लिए भेजी गई। इस अवसर पर वन मंत्री ने लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेष सरकार द्वारा घर द्वार पर लोगों की समस्याओं के निपटारे के लिए जनमंच कार्यक्रम शुरू किया गया है यह आम जनता का अपना मंच है जिसमें प्रदेष सरकार के मंत्रियों द्वारा लोगों की समस्याऐं सुनी जाती है। उन्होंने कहा कि प्रदेष सरकार लाहौल स्पिति में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि पयर्टन बढ़ने के साथ साथ हमें अपनी प्राचीन सभ्यता व संस्कृति को संजोए रखना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देष दिए कि लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निपटारा किया जाए ताकि लोगों को सरकार की योजनाओं का लाभ मिल सके। गोबिन्द ठाकुर ने कहा कि समदो-काजा-ग्राफू सड़क को ठीक करने का मामला प्रदेष सरकार द्वारा भारत सरकार के समक्ष उठाया जाएगा ताकि इस सड़क के ठीक हो जाने से जिला के लोगों को बेहतर यातायात की सुविधा मिले तथा यहां आने वाले पर्यटकों को भी आवाजाही की बेहतर सुविधा मिले। वन मंत्री ने स्पिति उपमंण्डल में गृहणी सुविधा योजना के तहत 10 पात्र व्यक्तियों को गैस कुनेक्षन तथा बेटी है अनमोल योजना के तहत 7 बेटियों को 10-10 हजार रू0 की राषि की एफडी प्रदान की गई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा 39 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई तथा 25 लोगों के रक्त की जांच की गई। आर्युवेदिक विभाग द्वारा भी 35 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई तथा उन्हें निःषुल्क दवाईयां भी प्रदान की गई। उपायुक्त केके सरोच ने कहा कि जनमंच में जो भी दिषा निर्देष मुख्य अतिथि द्वारा दिए गए हैं उन पर कड़ाई से अमल किया जाएगा तथा लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निपटारा किया जाएगा। जनमंच कार्यक्रम में जनजातीय सलाहकार के सदस्य राजेन्द्र बोद्व, पालजोर, लोपजंग, एसडीएम काजा जीवन नेगी, डीएसपी सुषांत शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा स्पिति उपमंण्डल की 13 पंचायतों के लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

हिमाचल में अवैध कब्जे करने वाले 1.60 लाख परिवार नहीं लड़ सकेंगे पंचायत चुनाव

हिमाचल में अवैध कब्जे करने वाले 1.60 लाख परिवार...

स्वास्थ्य सेवाओं पर सियासत और सिसकती संवेदनाएं

स्वास्थ्य सेवाओं पर सियासत और सिसकती संवेदनाएं राजेश रढाईक प्रधान...

#शिरगुल महादेव की मूल स्थली ‘जोड़ना’: जहाँ आज भी जीवंत है हिमालय का देव-संविधान

#शिरगुल महादेव की मूल स्थली 'जोड़ना': जहाँ आज भी...