ऊना में आठ साल की बच्ची सरकाघाट में महिला से रेप

Date:

अंब में रिश्ते तार-तार, सौतेले बाप ने किया बेटी से दुराचार

आवाज़ जनादेश अंब — उपमंडल अंब के तहत एक स्कूल में नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला अभी ठंडा हुआ भी नहीं था कि अंब उपमंडल में ही एक आठ वर्षीय नाबालिग मासूम के साथ उसके सौतेले पिता द्वारा दुष्कर्म करने के मामले ने एक बार फिर जिला को शर्मसार कर दिया है। जानकारी के अनुसार 34 वर्षीय आरोपी शुक्रवार शाम करीब साढ़े चार बजे आठ वर्ष की बच्ची को बहला फुसलाकर कमरे में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। जब पीडि़त बच्ची घटना के बाद घर के बाहर रो रही थी तो उसके असली बाप ने उसके पास आकर उसकी पीड़ा का कारण पूछा तो उसके होश उड़ गए। उसने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। बच्ची को अंब हास्पिटल पहुंचाया गया, लेकिन डाक्टर ने नाजुक हालत को देखते हुए उसे ऊना भेज दिया। यहां से भी लड़की को टीएमसी के लिए रैफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि आरोपी ने बड़ी बेरहमी से रेप की वारदात को अंजाम दिया हैं। पीडि़त बच्ची सरकारी स्कूल में तीसरी कक्षा में पढ़ती है। उल्लेखनीय है की पीडि़त लड़की की माता की शादी इसी गांव के एक युवक के साथ करीब दस वर्ष पूर्व हुई थी। जब बच्ची करीब दो वर्ष की थी तो उसकी मां ने अपने पति को छोड़ पड़ोस में रहने वाले एक युवक के साथ रहने का मन बना लिया। पंचायत प्रतिनिधियों ने मामले को सुलझाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मानी। इस पर पंचायत ने बेटी को भी साथ रखने की बात कहकर मामला महिला पर छोड़ दिया। इसके बाद विवाहिता बच्ची संग अपने पति को छोड़ घर के पास ही अपने देवर के साथ रहने लगी। अब महिला के उसी देवर ने उसकी बच्ची को अपनी हवस का शिकाला बना डाला। उधर, डीएसपी मनोज जम्वाल ने बताया की आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में केशव नगर द्वारा आयोजित हिंदू सम्मेलन सम्पन्न

हिंदू समाज की संगठन शक्ति, सांस्कृतिक चेतना और धर्म-सुरक्षा...

ग्रामीण अर्थव्यवस्था का सुदृढ़ीकरण प्रदेश सरकार की प्राथमिकता: मुख्यमंत्री

धर्मशाला में पशुपालन विभाग के नए कार्यालय भवन का...

युवाओं के लिए विदेश में रोजगार के अवसर

युवाओं के लिए विदेश में रोजगार के अवसर राज्य सरकार...