शिमला । शिमला लौटने से पहले मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर दिल्ली में बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, वित्त मंत्री अरूण जेटली व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से मिले। वहीं उन्होंने पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी व उनके परिवार से भी उनके आवास में जाकर मुलाकात की। इस अवसर पर बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्तीए संगठन सचिव पवन राणा भी मौजूद थे। बता दें कि सीएम बनने के बाद जयराम ठाकुर पहली बार नई दिल्ली दौरे पर आए हुए हैं। पिछले कल उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी, उपराष्ट्रपति व गृहमंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की थी।शनिवार को शिमला लौटने से पहले वह राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से मिले और विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। वहीं वित्तमंत्री अरुण जेटली से भी मिले। वित्तमंत्री अरुण जेटली ने सीएम जयराम ठाकुर को हिमाचल में विकासात्मक कार्यों के लिए हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। उक्त बीजेपी नेताओं ने सीएम जयराम ठाकुर को सीएम बनने पर बधाई भी दी। बता दें कि सीएम जयराम ठाकुर शनिवार को शिमला पहुच गये हे।


