शिमला। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शुक्रवार को सभी मंत्रिमंडल के नेताओ को उनके विभागों का आवंटन कर दिया है। सीएम जयराम ठाकुर ने अपने पास मंत्रालय के साथ साथ गृह, प्लानिंग, सामान्य प्रशासन और जिन विभागों का आवंटन नहीं हुआ है उन्हें अपने पास ही रखा है। उन्होंने धर्मपुर से विधायक चुनकर आए महेंद्र सिंह को सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य सहित होर्टिकल्चरल, सैनिक वेल्फेयर विभाग दिया है। धर्मशाला से जीतकर आये किशन कपूर को खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले का कार्यभार सौंपा गया है। ज्ञात रहे कि इससे पहले ये धूमल सरकार में परिवहन मंत्री का जिम्मा संभाल चुके हैं। शिमला शहरी से जीतकर आये सुरेश भारद्वाज को शिक्षा, कानून व संसदीय मामले का विभाग दिया है। वे चौथी बार विधानसभा पहुंचे हैं। मंडी सीट से जीतकर आये अनिल शर्मा को ऊर्जा विभाग आवंटित किया है। इससे पहले अनिल शर्मा वीरभद्र सरकार में पंचायती राज मंत्री रह चुके है। शाहपुर की विधायक सरवीण चौधरी एक मात्र महिला हे। इसको जयराम मंत्रिमंडल में शहरी विकास, टाउन एंड कंट्री प्लानिंग के साथ हाउसिंग का कार्यभार सौंपा गया है। वे शाहपुर से चौथी बार जीत कर विधानसभा पहुंची है। लाहुल से जीतकर आये रामलाल मार्कंडेय को कृषि, जनजातिय विकास, सूचना और टेक्नॉलोजी विभाग दिया गया है। वे पहले भी धूमल सरकार में मंत्री रह चुके हैं। सुलह के विधायक विपिन परमार पहली बार जयराम मंत्रिमंडल में शामिल हुए हैं। उन्हें स्वास्थ्य विभाग, मेडिकल शिक्षा, आयुर्वेद और सांइस एंड टेक्नोलॉजी का पदभार दिया गया है। कुटलैहड़ के विधायक वीरेंद्र कंवर को ग्रामीण विकास व पंचायती राज, पशुपालन और मछली पालन विभाग दिया गया है। वे चौथी बार विधानसभा पहुचे हैं। जसवां.परागपुर से चुने गए विक्रम सिंह को उद्योग लेबर, एंड इम्पलाइमेंट, तकनीकि शिक्षा के साथ साथ व्यवसायिक प्रशिक्षण विभाग दिया है। इन्हें पहली बार मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है। मनाली से जीत कर विधानसभा पहुंचे गोविंद सिंह ठाकुर वन मंत्रालय के साथ परिवहन और युवा सेवा खेल विभाग मिला है। वे तीसरी बार जीत हासिल कर विधानसभा पहुंचे हैं। जिला सोलन के कसौली से चुने गए राजीव सहजल को सामाजिक न्याय, पर्यावरण, कॉरपोरेशन विभाग दिया गया है। वे तीसरी बार विधानसभा पहुंचे हैं।