कुल्लू/ हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस के मंत्री, विधायक व अधिकारी भ्रष्टाचार में संलिप्त है। बीजेपी प्रत्याशी महेश्वर सिंह की चुनावी जनसभा में बीजेपी के केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सीएम वीरभद्र सिंह भ्रष्टाचार में संलिप्त है और सरकार के मंत्री, विधायक व अधिकारी भी भ्रष्टाचार में डूबे हैं। नड्डा ने कहा कि मुखिया के साथ सभी सहयोगी भ्रष्टाचार और माफिया राज चलाने में जुटे रहे । उन्होंने कहा कि ऐसी सरकार को सत्ता में रहने कोई अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि कोटखाई में गुड़िया प्रकरण ने प्रदेश को शर्मसार किया है और मुखिया यह कहता है कि ऐसी घटनाएं प्रदेश में होती रहती हैं। उन्होंने कहा की इसी तरह मंडी के करसोग में वन कर्मी होशियार सिंह के मामले में भी प्रदेश सरकार की कार्यप्रणाली सवाल उठे हैं। नड्डा ने कहा कि पुलिस थानों में आरोपियों की हत्या होती है। यदि पुलिस के अधिकारी.कर्मचारी ही कानून के भक्षक बन जाए और सीएम ही आरोपियों को संरक्षण दें तो क्या उस प्रदेश का विकास हो सकता है। उन्होंने कहा कि पुलिस के अधिकारी भ्रष्टाचार में डूबे हैं और आज पुलिस के बड़े अधिकारी जेल में बंद है। उन्होंने कहा कि महेश्वर सिंह बीजेपी के बड़े नेताओं में से है और प्रदेश में बीजेपी सरकार आने पर अच्छे पद पर उन्हें तैनात किया जाएगा ताकि कुल्लू का विकास हो सके।