शिमला/ कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह ने शिमला ग्रामीण विधानसभा सीट से नामांकन पत्र दाखिल किया है। इस दौरान उनके साथ पिता मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह भी मौजूद थे। मां प्रतिभा सिंह और बहन अपराजिता सिंह भी विक्रमादित्य सिंह के साथ थीं। इस दौरान कार्यकर्ताओं में भारी जोश देखा गया। शिमला ग्रामीण से समर्थक गाजे.बाजे के साथ आए थे और वीरभद्र सिंह और विक्रमादित्य सिंह के पक्ष में जबरदस्त नारेबाजी कर रहे थे। विक्रमादित्य सिंह कार्यकर्ताओं के साथ काली बाड़ी मंदिर के साथ डीसी ऑफिस आए। कार्यकर्ताओं ने उन्हें कंधों पर उठाया था।
विक्रमादित्य सिंह ने शिमला ग्रामीण से भरा नामांकन
Date: