चंबा ब्यूरो। वार्षिक खेल निधि की राशि जमा न करवाने वाले स्कूल प्रमुखों पर शिक्षा विभाग सख्त हो गया है। उच्च शिक्षा विभाग चंबा ने 21 सीनियर सेकेंडरी और 21 हाई स्कूलों को डिफॉल्टर घोषित कर दिया है। इसके साथ ही विभाग की ओर से डिफॉल्टर सूची जारी कर दी है। पिछले तीन सत्रों से इन स्कूलों ने वार्षिक खेल निधि को जमा नहीं करवाया है।
इसको देखते हुए विभाग ने यह बड़ी कार्रवाई अमल में लाई है। उच्च शिक्षा विभाग की ओर से यह कार्रवाई करने का मकसद लेटलतीफ और लापरवाह स्कूलों पर शिकंजा कसना है। डिफॉल्टर स्कूलों की सूची जारी होने से स्कूल प्रमुखों में हड़कंप मच गया है। वहीं, विभाग ने राशि को जल्द जमा करवाने के भी आदेश दिए हैं। इसके लिए दस दिनों का समय दिया गया है।
*डिफॉल्टर स्कूलों की सूची में सीनियर सेकेंडरी स्कूल शेरपुर, भरमौर गर्ल्स, मांधा, रखेड़, दुर्गेठी, रूहणूकोठी, रैल्ला, थल्ली, हिलौर, किलाड़, पुर्थी, रेई, सेंचूनाला, धरवास, करयूणी, साच, ऑयल, मंगली,* *झज्जाकोठी, तीसा जबकि हाई स्कूलों में सठली, सियुंर, पंजोह, रांग, सलोह, लामू, न्याग्रां, सांह, भराड़ा, करयास, शौर, फिंडरू, कुमार परमार, साहली, टुंडरू, भड़ेला, हिमगिरकोठी, सदरूणी, कांडी, पण्ताह, जनवास शामिल है।*
उच्च शिक्षा उपनिदेशक चंबा देवेंद्र पॉल ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि वार्षिक खेल निधि की राशि जमा न करवाने पर 42 हाई और सीनियर सेकेंडरी स्कूलों को डिफॉल्टर घोषित किया गया है। उन्होंने कहा कि लापरवाही और लेटलतीफी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।


