सुंदरनगरभाजपा पर बरसे पूर्व मुख्यमंत्री

Date:

आवाज जनादेश हिमाचल प्रदेश मंडी /      सुंदरनगर सुंदरनगर के जवाहर पार्क में  मंगलवार को होने वाली कांगे्रस महासचिव प्रियंका गांधी के रैली में पहुंचने पर जहां आयोजक मायूस हुए । वहीं पार्टी के द्वारा जुटाई गई शानदार भीड़ में प्रियंका के न आने से गमगीन दिखी । हांलाकि आयोजकों ने आखिर तक अपने वरिष्ठ नेताओं के सहारे दो बजे तक  रैली को चलाए रखा । इस दौरान पूर्व स्वस्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर , प्रदेश कांगे्रस पार्टी के अध्यक्ष कुलदीप राठौर ,आनंद शर्मा , मुकेश अग्नहोत्री, सोहन लाल ठाकुर ने संबोधित किया । प्रदेश की कांगे्रस प्रभारी रजनी पाटिल  ने मोदी सरकार की नाकामियों को गिनवाया । उन्होंने कहा कि अगर कांगे्रस सता में आती है तो महिलाओं को 35 प्रतिशत आरक्षण की हिमायत की जाएगी । प्रदेश के विधानसभा के प्रतिपक्ष के नेता मुकेश अग्रोहत्री ने कहा कि प्रदेश के मुखिया जय राम ठाकुर जिस अंहकार में है वह 23 तारीख तक  है । उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री और बीजेपी के अध्यक्ष  की भाषा अभद्रता की सीमांए लांघ गई है । उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने वीरभद्र सिंह को अपना गुरू कहक र जो सम्मान दिया है वह उनके लिए ही बल्कि प्रदेश की कांगे्रस पार्टी के लिए सम्मान की बात है । उन्होंने कहा कि बुजूर्गों के आर्शिवाद  से ही घर पलते है । मगर भाजपा में जिस तरह टू मैन पार्टी बन गई है । वह जहाज ही डूबने वाला है । बेशक प्रियंका गांधी रैली में नहीं आ पाई । मगर पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के सिर पर ही इस रैली की कामयाबी का सेहरा चढ़ा । उन्होंने अपने भाषण में कहा कांगे्रस ने जो भारत के निर्माण में अहम भूमिका निभाई है । उसका एक प्रतिशत भी मोदी सरकार कर देती तो भी माना जाता कि काम हुआ है । उन्होंने कहा कि अगर काम हुआ है इन पांच सालों में वह है चुनाव जीतने के लिए अश£ील , अमार्यादित और अंहकार की भाषा का प्रयोगकर चुनावी फायदा लेना । मगर उन्होंने चेताते हुए कहा कि होता वही है जो जनता चाहती है । उन्होंने कि उनका सौभाग्य है कि उन्होंने देश के पहले प्रधानमंत्री से सभी प्रधामंत्रियों के साथ काम किया । मगर सभी का भाषा पर संयम ही उनकी महानता को दिखाता है । मगर वर्तमान समय में भाजपा वोटों के लिए जिस तरीक्के से अश£ील , अमार्यादित और अंहकार की भाषा बोलकर नफरत फैला रही है । उसे जनता जबाब देने वाली है । उन्होंने सासंद राम स्वरूप के बारे में कहा कि अगर किसी को मिले तो उन्हें उनसे जरूर मिलवाएं । उनके दर्शन दुर्लभ हो गए है । वीरभद्र सिंह के भाषण के बाद प्रदेश कांगे्रस  की प्रभारी रजनी पाटिल  ने बताया कि मौसम की खराबी के चलते प्रियंका गांधी सुंदरनगर नहीं आ पाई । मगर उन्होंने वादा किया कि चुनावों के बाद कांगे्रस के उम्मीदवार की जीत पर जरूर धन्यवाद करने आएगी । इसी के बाद पूरा पंडाल मायूसी से खाली हो गया । नहीं समझ आया सुखराम का भाषण अपने पोते आश्रय शर्मा के लिए हो रही कांगे्रस की रैली में  दादा सुखराम बोले जरूर बोले । पर बोला क्या किसी को समझ नहीं आया । हांलाकि इस रैली में उनके पोते और कांगे्रस उम्मीदवार आश्रय शर्मा नहीं थे । मगर वीरभद्र के भाषण के दौरान सुखराम की नजरे बिल्कुल उन पर थी ताकि कोई वाणी तीर वीरभद्र न छोड़े । मगर वीरभद्र ने भी संयम के साथ विपक्ष पर हमले किए । भीड़ को दो  बजे तक बिठाया प्रियंका गांधी ने सुबह साढ़े दस सुंदरनगर पहुंचना था । मगर उनकी गैर हाजरी के फरमान के बारे वरिष्ठ नेताओं का पता चल पड़ा था । इसके बाबजूद भी रैली को दोपहर दो बजे तक चलाए रखा । हांलाकि शक जनता को उस वक्त हो गया था । जब प्रियंकी की गैर हाजरी में वीरभद्र सिंह को भाषण देने के लिए मंच पर बुलाया गया । इसी भाषण के होने के बाद प्रिंयका गांधी के न आने की वजह पार्टी प्रभारी रजनी पाटिल ने दी ।

ReplyForward

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मृत्यु के पश्चात मनुष्य के साथ मनुष्य की पाँच वस्तुएँ साथ जाती हैं?

मृत्यु के पश्चात मनुष्य के साथ मनुष्य की पाँच...

हिमाचल में अवैध कब्जे करने वाले 1.60 लाख परिवार नहीं लड़ सकेंगे पंचायत चुनाव

हिमाचल में अवैध कब्जे करने वाले 1.60 लाख परिवार...

स्वास्थ्य सेवाओं पर सियासत और सिसकती संवेदनाएं

स्वास्थ्य सेवाओं पर सियासत और सिसकती संवेदनाएं राजेश रढाईक प्रधान...