धर्मपुर (मंडी)
टिहरा उप तहसील की मांगो के बारे संगठित होकर आवाज़ उठाने के लिए ग्राम पंचायत तनियार,टिहरा और कोट में हिमाचल किसान सभा का गठन खण्ड सयोंजक भूपेंद्र सिंह की अध्यक्षता में किया गया।जिनमें तनियार पँचायत कमेटी का प्रधान सेवानिवृत्त शिक्षक ज्ञान चन्द पठानिया वरिष्ठ उपप्रधान हेमराज बिट्टू, उपप्रधान संजीव कुमार और ओंकार सिंह सचिव रमेश पालसरा सह सचिव शास्त्री चेत राम, बलदेव राणा और हाकम चन्द पठानिया तथा रमेल चन्द को कोषाध्यक्ष चुना गया तथा बलबीर सिंह, राजमल,जीवन, रवि कुमार, लुददर सिंह, अनिल बराड़ी,हुककम चन्द,वीरेंद्र पठानिया,बीरबल, त्रिलोक चन्द प्रताप सिंह, प्रदीप कुमार इत्यादि को सदस्य चुना गया।टिहरा ग्राम पंचायत कमेटी का प्रधान सुरिंदर पठानिया वरिष्ठ उपप्रधान रुपलाल, उप प्रधान मास्टर इंद्र सिंह सचिव प्रवीण कुमार सह सचिव बलबंत सिंह उर्फ़ संजू औऱ अभिषेक कुमार तथा कोषाध्यक्ष अरुण अत्री को चुना गया।वहीं सेवानिवृत्त बीपीईओ दीवान चन्द, कर्नल बीधी चन्द वर्मा, रूपचंद,जेसी वर्मा और सत्तपाल सिंह चौहान को सलाहकार बनाया गया।इसके अलावा राजकुमार राजू, राकेश कुमार, प्रेम सिंह, अशोक कुमार, महेंद्र धीमान, सुरेश धीमान, विजय कुमार, शननी कुमार, लेखराज, सुनील, कश्मीर सिंह उर्फ़ लालू, ज्ञान चन्द, सुरेन्द्र कुमार, राजकुमार, प्रकाश चन्द, हैप्पी।कोट पँचायत कमेटी का प्रधान क्रान्ति शर्मा वरिष्ठ उप प्रधान युद्धवीर ठाकुर, उप प्रधान कैप्टन अशोक कुमार और अमर सिंह शर्मा सचिव हरजीत सिंह सह सचिव जगदीश सनवाल ,रत्न चन्द औऱ वेद प्रकाश को तथा कोषाध्यक्ष सुनील पठानिया को बनाया गया।प्रकाश चन्द शर्मा, सुखदेव शर्मा और जेसी शर्मा को सलाहकार बनाया गया तथा दुनीचंद शर्मा, तेजवीर, राजेन्द्र सिंह, जयकुमार,धर्मपाल, रिखी राम, रत्न चन्द, रमेल चन्द, रामनाथ, राजकुमार, योगेंद्र पाल, जगदीश कुमार इत्यादि को कमेटी सदस्य चुना गया।
बैठक में निर्णय लिया गया कि टिहरा में पूर्ण तहसील, अस्पताल भवन का जल्द लोकार्पण करने और विशेषज्ञ डाक्टरों की नियुक्ति, लैब और एम्बुलेंस सुविधा उपलब्ध कराने औऱ सड़क को यातायात के लिए तैयार करना,लघु सचिवालय भवन की दो मंजिलों में कार्यालय संचालित करने,टिहरा स्कूल को सीबीएसई बोर्ड के अंतर्गत लाने और पब्लिक पुस्तकालय को संचालित करने, खेल मैदान का निर्माण करने, रेनशेल्टर को जल्दी पूरा करने, शौचालय की साफ सफ़ाई और नियमित तौर पर करने, टिहरा में टैक्सी स्टैंड बनाने,बन्द बस रूटों को बहाल करने,कृषि व बागवानी विभाग के प्रसार अधिकारियों के ख़ाली पदों को भरने, रसोई गैस की नियमित सप्लाई सुनिश्चित करने,आर्मी कैंटीन शुरू करने, नलयणा के लिए सुबह की बस सेवा बहाल करने, तनियार गांव की तथा टिककर-चम्यार से माता कंचना पूरी घरवसड़ा सड़क का निर्माण करने, हियून में खेल मैदान बनाने,टूटी सड़कों की मुरम्मत करने इत्यादि समस्याओं को हल करवाने के लिए जल्दी ही अभियान चलाया जायेगा जिसकी रूपरेखा 5 सितंबर को सजयाओपीपलु में होने वाले सम्मेलन में तैयार की जायेगी।
टिहरा क्षेत्र की समस्यायें हल करवाने के लिए किसान सभा गठित,5 सितंबर को सज्याओपिपलु में बनेगी अभियान की योजना-भूपेंद्र
Date:


