धर्मपुर की राजनीति से बड़ी खबर
नड्डा से मिले रजत ठाकुर
आवास पर पहुंचकर जाना केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री का कुशलक्षेम, उत्तम स्वास्थ्य के लिए प्रभु से की प्रार्थना
धर्मपुर(मंडी)
भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा से धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी रहे एवं प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य रजत ठाकुर ने उनके आवास पर मुलाकात की।
शिष्टाचार भेंट के दौरान रजत ठाकुर ने नड्डा का हालचाल जाना तथा उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने जगत प्रकाश नड्डा के शीघ्र स्वस्थ होने और उत्तम स्वास्थ्य के लिए प्रभु से प्रार्थना की।
नड्डा का मार्गदर्शन कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत
रजत ठाकुर ने कहा कि जगत प्रकाश नड्डा का हिमाचल प्रदेश से लेकर राष्ट्रीय राजनीति तक महत्वपूर्ण योगदान रहा है। भाजपा संगठन को मजबूत करने में उनकी भूमिका उल्लेखनीय रही है। उनके अनुभव और मार्गदर्शन से पार्टी के लाखों कार्यकर्ताओं को हमेशा नई ऊर्जा और दिशा मिलती है।
उन्होंने कहा कि नड्डा जल्द पूर्ण रूप से स्वस्थ होकर पुनः पूरी ऊर्जा के साथ जनसेवा में सक्रिय हों, यही उनकी कामना है।
धर्मपुर की राजनीति से बड़ी खबर नड्डा से मिले रजत ठाकुर
Date:


