भाजपा मंडल धर्मपुर की मासिक बैठक संपन्न, संगठन विस्तार और आगामी कार्यक्रमों की रणनीति पर हुआ मंथन

Date:

प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य रजत ठाकुर रहे विशेष रूप से उपस्थित, कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान
धर्मपुर, (मंडी)
भारतीय जनता पार्टी मंडल धर्मपुर की मासिक बैठक सोमवार को मंडल अध्यक्ष लेख राज की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य रजत ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में मंडल कार्यकारिणी, जिला कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी एवं सदस्यों ने भाग लिया।
बैठक के दौरान संगठनात्मक गतिविधियों की विस्तार से समीक्षा की गई। पार्टी द्वारा हाल ही में चलाए गए विभिन्न जनसंपर्क एवं संगठनात्मक कार्यक्रमों पर चर्चा करते हुए उन्हें अधिक प्रभावी ढंग से धरातल पर उतारने की रणनीति बनाई गई। मंडल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए गए कि वे प्रत्येक बूथ स्तर तक पार्टी की नीतियों और केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएं।
बैठक को संबोधित करते हुए रजत ठाकुर ने कहा कि भाजपा एक कार्यकर्ता आधारित संगठन है और पार्टी की सबसे बड़ी ताकत उसका समर्पित कार्यकर्ता है। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती, बूथ स्तर की सक्रियता और जनसंपर्क अभियान ही आगामी चुनावों में भाजपा की जीत का आधार बनेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अनुशासन, समर्पण और एकजुटता के साथ पार्टी द्वारा सौंपे गए दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया।
मंडल अध्यक्ष लेख राज ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है और सभी पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित रूप से जनसंपर्क अभियान चलाने होंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी के आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है।
बैठक में आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी विस्तृत चर्चा की गई। बूथ प्रबंधन, संगठन विस्तार, नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने, जनसंपर्क अभियान को गति देने तथा पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए व्यापक रणनीति तैयार की गई। साथ ही सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से संगठन द्वारा दिए गए कार्यक्रमों को पूरी निष्ठा एवं सक्रियता के साथ सफल बनाने का आह्वान किया गया।
बैठक में मंडल कार्यकारिणी, जिला कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

You have already subscribed to this mailing list!
spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

धर्मपुर बनेगी स्वच्छ नगर पंचायत, खुले में कूड़ा फेंकने वालों पर होगी सख्त कार्यवाही

खुलेआम कूड़ा फेंकने वालों पर लगेगा मोटा जुर्माना, स्वच्छ...