प्रेस विज्ञप्ति दिनांक 17 जून, 2026
बिलासपुर के घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र में केंद्र की आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व वाली सरकार के गौरवमयी और सेवामयी 12 वर्ष पूर्ण होने पर एक विशाल जनसंपर्क अभियान चलाया गया। सांसद प्रोफेसर सिकंदर कुमार व पूर्व मंत्री श्री राजेंद्र गर्ग जी की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित इस अभियान के दौरान देवतुल्य जनता से सीधा संवाद किया गया और मोदी सरकार की जनहितैषी नीतियों से स्थानीय लोगों को अवगत करवाया गया।
अभियान के दौरान मोदी सरकार की कल्याणकारी नीतियों, ऐतिहासिक निर्णयों और बुनियादी ढांचे के विकास पर सार्थक चर्चा हुई। आयुष्मान भारत, किसान सम्मान निधि और एम्स (AIIMS) बिलासपुर जैसी बड़ी सौगातों के लिए जनता ने राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार जताया। स्थानीय लोगों ने स्पष्ट किया कि देश और प्रदेश का विकास केवल मोदी सरकार के सुशासन में ही संभव है, और आगे भी इस नेतृत्व पर अपना पूर्ण विश्वास बनाए रखने का संकल्प लिया
जनसंपर्क के दौरान प्रदेश की वर्तमान सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार के प्रति जनता में भारी आक्रोश देखने को मिला। उन्होंने ने कहा कि सुक्खू सरकार की गलत नीतियों के कारण आज हिमाचल प्रदेश गंभीर आर्थिक बदहाली और प्रशासनिक विफलता के दौर से गुजर रहा है। चुनाव के समय दी गई गारंटियां पूरी करने में विफल रही यह सरकार युवाओं को रोजगार देने के बजाय जनहित के संस्थान बंद कर रही है, जिससे विकास कार्य पूरी तरह ठप हो गए हैं।
“देश का विश्वास — मोदी सरकार” के संकल्प के साथ जनता ने राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों को नकारते हुए केंद्र सरकार की नीतियों का पुरजोर समर्थन किया। इस अवसर पर भारी संख्या में स्थानीय प्रतिनिधि, मातृशक्ति और युवा कार्यकर्ता उपस्थित थे

मोदी सरकार के 12 वर्ष बेमिसाल; सुक्खू सरकार की जनविरोधी नीतियों से जनता त्रस्त-प्रोफेसर सिकंदर कुमार
Date:


