प्रदेश में कांग्रेस सरकार किसी भी सूरत में कर्मचारियों की ओपीएस बंद नही होने देगी।

Date:

शिमला 17 जून,प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने कहा है कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार किसी भी सूरत में कर्मचारियों की ओपीएस बंद नही होने देगी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जयप्रकाश नड्डा के प्रेस कांफ्रेंस में दिए गए बयान का उल्लेख करते हुए जिसमें उन्होंने कहा कि अगर प्रदेश में भाजपा सरकार बनती है तो ओपीएस की जगह नई पेंशन ,यूपीएस लागू की जाएगी को बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। उन्होंने कहा है कि अगर ऐसा कुछ होता है तो यह प्रदेश के कर्मचारियों के साथ बड़ा अन्याय और धोखा होगा। उन्होंने प्रदेश के सभी कर्मचारियों का आह्वान किया है कि वह भाजपा की नीतियों को समय रहते समझे और अपने अधिकारों के प्रति एकजुट होकर जागरूक बने।
विनय कुमार ने आज यहां कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के कार्यकाल में कर्मचारियों की देनदारियां नही दी गई। भाजपा सरकार की फिजूलखर्ची के चलते प्रदेश को 70 हजार करोड़ से अधिक का ऋण व 10 हजार करोड़ से अधिक की कर्मचारियों की देनदारियां कांग्रेस सरकार को विरासत में मिली।प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने कर्मचारियों को ओपीएस देकर एक इतिहास रचा है।
विनय कुमार ने पिछले दो सालों में प्रदेश में आई प्राकृतिक आपदा का उल्लेख करते हुए कहा कि इस दौरान भारी जान माल का नुकसान हुआ। वर्ष 2024 और 2025 के दौरान प्राकृतिक आपदाओं,भारी बारिश, भूस्खलन और बादल फटने के कारण कुल ₹5,600 करोड़ से अधिक का आर्थिक नुकसान हुआ है और इस दौरान 540 से अधिक लोगों की जाने गई है। वर्ष 2025 में हिमाचल प्रदेश को ₹4,000 करोड़ से अधिक का आर्थिक नुकसान झेलना पड़ा और आपदा जनित घटनाओं में 366 लोगों की मृत्यु हुई। वर्ष 2024 में राज्य को करीब ₹1,613 करोड़ की भारी क्षति हुई थी और कुल 174 लोगों की जान गई थी। 2023 के भीषण मानसून को मिलाकर अकेले उस एक साल में ₹12,000 करोड़ से ज्यादा का नुकसान और 440 से अधिक मौतें प्रदेश में हुई।
उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने प्रदेश को आपदा राहत के लिये कोई विशेष पैकेज आज दिन तक नही दिया,जबकि उन्होंने प्रदेश दौरे के दौरान 1500 करोड़ देने की घोषणा की थी।
विनय कुमार ने भाजपा नेताओं की आलोचना करते हुए कहा है कि भाजपा प्रदेश के लोगों को हर स्तर पर गुमराह करने का असफल प्रयास कर रही है। केंद्रीय सहायता पर राजनीतिक लाभ के लिये झूठे आंकड़े दे रही है।
विनय कुमार ने कहा कि प्रदेश में भाजपा अपनी डफली अपना राग अलाप रही है। प्रदेश के विकास में न तो उसे पहले कोई चिंता रही है और न ही इसके भविष्य की कोई चिंता है। आरडीजी बंद कर भाजपा ने प्रदेश के साथ जो अन्याय किया है इसके लिए प्रदेश के लोग भाजपा को कभी माफ नही करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

नागरिक अस्पताल धर्मपुर में पांच माह से खराब पड़ी एक्स-रे मशीन, मरीजों की बढ़ी मुश्किलें

धर्मपुर (मंडी)। नागरिक अस्पताल धर्मपुर में पिछले लगभग पांच...

सरकाघाट–बल्याना मढ़ी बस सेवा बंद होने से लोगों में रोष, बहाली की उठी मांग

धर्मपुर (मंडी) सरकाघाट से प्रतिदिन सुबह 6:45 बजे चलने वाली...

मोदी सरकार के 12 वर्ष बेमिसाल; सुक्खू सरकार की जनविरोधी नीतियों से जनता त्रस्त-प्रोफेसर सिकंदर कुमार

प्रेस विज्ञप्ति दिनांक 17 जून, 2026 बिलासपुर के घुमारवीं विधानसभा...