मकान मालिक की अनुमति बिना घरों पर पोस्टर न लगाएं उम्मीदवार : निर्वाचन अधिकारी

Date:

चुनावी प्रचार में आचार संहिता का पालन करें, सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखें : लक्ष्मण कनेट
चमन शर्मा
आनी पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव को लेकर विकास खंड आनी में चुनाव प्रचार अभियान पूरे जोर-शोर से जारी है। विभिन्न पंचायतों, पंचायत समिति तथा जिला परिषद के उम्मीदवार अपने पक्ष में मतदाताओं को आकर्षित करने के लिए पोस्टर, बैनर और अन्य प्रचार माध्यमों का उपयोग कर रहे हैं। हालांकि चुनाव प्रचार लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण हिस्सा है, लेकिन इसके दौरान नियमों और नागरिकों की सहमति का पालन करना भी उतना ही आवश्यक है।
निर्वाचन अधिकारी आनी लक्ष्मण कनेट ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यालय को ऐसी शिकायतें प्राप्त हुई हैं कि कुछ उम्मीदवार बिना मकान मालिक की अनुमति के घरों और निजी भवनों की दीवारों पर पोस्टर चिपका रहे हैं, जिससे दीवारों की सुंदरता और पेंट आदि को नुकसान पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि यह आदर्श चुनाव आचार संहिता की भावना के विपरीत है।
उन्होंने ग्राम पंचायत, पंचायत समिति तथा जिला परिषद का चुनाव लड़ रहे सभी उम्मीदवारों से अपील की कि किसी भी निजी भवन, दुकान अथवा घर की दीवार पर पोस्टर, बैनर या अन्य प्रचार सामग्री लगाने से पहले संबंधित मकान मालिक की अनुमति अवश्य लें। साथ ही प्रचार के दौरान सार्वजनिक संपत्ति और निजी परिसंपत्तियों को किसी प्रकार की क्षति न पहुंचाई जाए।
निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि चुनाव लोकतंत्र का पर्व है और इसे शांतिपूर्ण, स्वच्छ तथा सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न करवाना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी उम्मीदवारों और मतदाताओं से आदर्श चुनाव आचार संहिता का पालन करने तथा आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

धर्मपुर महाविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश 1 जून से 19 जून 2026 तक

धर्मपुर (मंडी) शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन...