दैनिक आवाज़ जनादेश/ शिमला ब्यूरो
शिमला: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शिमला के रिज मैदान पर पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी का सभी सम्मान करते हैं और वह एक प्रखर और सच्चे राजनीतिज्ञ थे।
उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी अपने विचारों की स्पष्टता के लिए जाने जाते थे। मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि कुल्लू जिले के प्रीणी में उनका घर था और हिमाचल प्रदेश से उनका विशेष लगाव था। इस अवसर पर विधायक हरीश जनारथा, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान, शिमला नगर निगम के महापौर सुरेंद्र चौहान, उप-महापौर उमा कौशल और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।


