श्रीखंड यात्रा में 45 रूपए में चाय, 75 रूपए तक मिलेगा परांठा; खाने-पीने और रहने के रेट तय

Date:

आवाज़ जनादेश / न्यूज़ ब्यूरो शिमला

कठिनतम धार्मिक यात्राओं में शुमार श्रीखंड महादेव यात्रा के लिए श्रीखंड महादेव यात्रा ट्रस्ट निरमंड ने खाने-पीने और ठहरने की दरें तय कर दी हैं। यात्रा के पड़ावों के अनुसार चाय 15 से 45 रुपये तक और परांठा 35 से 75 रूपए में मिलेगा। यात्रा ट्रस्ट के उपाध्यक्ष एवं एसडीएम निरमंड मनमोहन सिंह ने कहा कि ट्रस्ट और प्रशासन ने यह निर्णय यात्रियों की सुविधा और लूटखसोट रोकने के लिए लिया है। उन्होंने चेतावनी दी कि तय दरों से अधिक पैसा वसूलने वाले व्यवसायियों पर नजर रखी जाएगी और दोषी पाए जाने पर जुर्माना व सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह यात्रा 10 जुलाई से 24 जुलाई तक चलेगी।

यात्रा के पड़ावों पर तय रेट क्रमशः इस तरह रहेंगी। मैगी : 75, 70, 65, 55, 45 और 35 रुपये प्रति पैकेट। चाय : 45, 40, 35, 25, 20 और 15 रुपये प्रति कप। पड़ाव के अनुसार परांठा : 75, 70, 65, 55, 45 और 35 रुपये। नाश्ता : 180, 170, 150, 130, 100 और 75 रूपए प्रति यात्री पड़ाव।

खाने की दरें

पार्वती बाग में 290 रूपए प्रति यात्री, भीम डवारी में 270 रूपए , काली घाटी एवं कुनशा में 230 रूपए , थाचडू में 200 रूपए , बराटीनाला में 130 रूपए , बेस कैंप सिंहगाड में 110 रूपए होंगे। इसके अलावा बिस्तर की दरें पार्वती बाग में 320 रूपए प्रति यात्री, भीम डवारी में 300 रूपए , काली घाटी और कुनशा में 250 रूपए, थाचडू में 210 रूपए, बराटीनाला में 150 रूपए , बेस कैंप सिंहगाड में 110 रूपए प्रति यात्री। उधर, एसडीएम ने कहा कि यात्रियों को उचित सुविधा और तय रेट पर भोजन व ठहरने की व्यवस्था सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने सभी व्यवसायियों से अपील की कि तय दरों का पालन करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मृत्यु के पश्चात मनुष्य के साथ मनुष्य की पाँच वस्तुएँ साथ जाती हैं?

मृत्यु के पश्चात मनुष्य के साथ मनुष्य की पाँच...

हिमाचल में अवैध कब्जे करने वाले 1.60 लाख परिवार नहीं लड़ सकेंगे पंचायत चुनाव

हिमाचल में अवैध कब्जे करने वाले 1.60 लाख परिवार...

स्वास्थ्य सेवाओं पर सियासत और सिसकती संवेदनाएं

स्वास्थ्य सेवाओं पर सियासत और सिसकती संवेदनाएं राजेश रढाईक प्रधान...