आवाज जनादेश/ न्यूज ब्यूरो शिमला
भारतीय जनता पार्टी शिमला ग्रामीण मंडल की विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन घणाहट्टी में संपन्न हुआ। शिमला संसदीय क्षेत्र से लोकसभा सांसद सुरेश कश्यप ने इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। ग्रामीण मंडल अध्यक्ष यशपाल ठाकुर की अध्यक्षता में शिमला ग्रामीण विधानसभा से प्रत्याशी रहे रवि मेहता की उपस्थिति में करीब 450 लोगों की सहभागिता वह शपथ के साथ यह कार्यक्रम चलहोग पंचायत में सुमन गर्ग की देखरेख में संपन्न हुआ।
सभा को संबोधित करते हुए सुरेश कश्यप ने विकसित भारत का अमृत काल, सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण के 11 साल मोदी के प्रधानमंत्री काल में हुई उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि इन 11 वर्षों में गरीबों की सेवा व वंचितों का सम्मान हुआ है। किसानों का कल्याण व नारी शक्ति को बल मिला है।
भारत के युवा व अमृत काल वाली पीढ़ी सशक्त हो रही है। मध्यम वर्ग का जीवन आसान हुआ है। साथ ही सभी के लिए सस्ती, सुलभ स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा, दवाई, रोटी, कपड़ा और मकान उपलब्ध हो रहा है। राष्ट्र प्रथम की दृष्टि से विदेश नीति और राष्ट्रीय सुरक्षा की दिशा में निर्णायक भूमिका निभाई जा रही है। भारत विश्व में चौथी आर्थिक महाशक्ति के रूप में खड़ा हुआ है। इसका श्रेय हमारे मजबूत नेतृत्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है। उनके अथक प्रयासों और दूरगामी सोच का ही परिणाम है।
उन्होंने कहा कि आज देश का आधारभूत ढांचा तेजी से बढ़ रहा है। कारोबार को पंख लगे हैं और तकनीकी तथा विज्ञान ने भारत को नई शक्ति दी है। नॉर्थ ईस्ट सहित देश के कई राज्यों विकास के नए इंजन के रूप में कार्य कर रहे हैं। विरासत भी और विकास भी भारत की पहचान पर्यावरण युक्त संरक्षण के साथ समग्रता के विकास की अवधारणा से बन रही है। कार्यक्रम में प्यार सिंह कंवर, किरण बाबा, कमलेश शर्मा, शिवानी ठाकुर, अक्षय भरमौरी, योगराज ठाकुर, प्रमोद शर्मा, सत्य प्रकाश मानक, बॉबी बंसल, रितु रघुवंशी सहित बूथ और मोर्चों के सभी कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।


