मोदी सरकार के 11 साल के आगे कांग्रेस सरकार का शासनकाल टिक नहीं सकता : कश्यप

Date:

आवाज जनादेश/न्यूज ब्यूरो शिमला

देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के सेवा, सुशासन, जनकल्याण शासन के 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष पर विकसित भारत संकल्प सभा का कार्यक्रम शिमला ग्रामीण मंडल के चलहोग में आयोजित किया गया, इस कार्यक्रम में मुख्यवक्ता के रूप में भाजपा के पूर्व अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश काश्यप उपस्थित रहें। जिसमें केंद्र सरकार के 11 वर्षों की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को सभी के साथ साझा किया गया। कश्यप ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 11 वर्षों में देश ने सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियाँ हासिल की हैं। हर वर्ग, हर क्षेत्र और हर व्यक्ति के जीवन को बेहतर बनाने के लिए भाजपा सरकार निरंतर प्रयासरत है। हिमाचल प्रदेश को भी अनेकों योजनाओं के अंतर्गत बहुत बड़ा लाभ हुआ है, हमें आयुष्मान भारत नहीं भूलना चाहिए जिसने स्वास्थ्य की दृष्टि से पूरे देश और प्रदेश की जनता की तकदीर बदल दी। अब आयुष्मान भारत के माध्यम से 70 साल से अधिक आयु वाले वरिष्ठ नागरिकों की भी सेवा की जाएगी जिसके अंतर्गत उन्हें प्रतिवर्ष 5 लाख रुपए का स्वास्थ्य लाभ मिलेगा, आप सभी को याद होगा कि पूर्व भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने हिम केयर योजना चलाई थी पर वर्तमान कांग्रेस ने क्या किया उसे योजना को ठप करके रख दिया। इस कांग्रेस की सरकार को हिमाचल प्रदेश की जनता की उन्नति पचती नहीं है, जो जनकल्याणकारी योजनाएं भाजपा चलती है उसमें विघ्न डालने का काम केवल मात्र हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार करती है।

हिमकेयर योजना 1 जनवरी, 2019 से लागू की गई थी, और यह उन परिवारों को कवर करती है जो आयुष्मान भारत योजना के तहत शामिल नहीं हैं। 2021 तक, 4.62 लाख परिवार इस योजना के तहत पंजीकृत थे, और 1.25 लाख लाभार्थियों ने 129.97 करोड़ रुपए की नकद रहित उपचार सुविधा का लाभ उठाया था। 2022 तक, लगभग 5.40 लाख लोग हिमकेयर योजना से जुड़े थे।2020 तक के आंकड़ों के अनुसार, 96,382 लोग इस योजना के तहत नकद रहित उपचार प्राप्त कर चुके थे, जिसके लिए 85.36 करोड़ रुपए खर्च किए गए थे। आज इस योजना के हिमाचल प्रदेश सरकार को 400 करोड रुपए देने हैं।

केंद्र ने हिमाचल प्रदेश को सब कुछ दिया है आपदा में 3500 करोड़ से अधिक की राशि, 1 लाख करोड रुपए के नेशनल हाईवे और फोर लेन, 100000 से अधिक प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत घर, 100% हर घर जल योजना, स्टार्ट अप इंडिया, जन धन खाते, किसान सम्मान निधि और अनेकों अनेकों योजनाएं जिससे हिमाचल प्रदेश का प्रति व्यक्ति लाभान्वित हुआ है। हिमाचल की जनता यह जानती है कि केंद्र सरकार की अगर पिछले 11 वर्ष की तुलना कांग्रेस के शासनकाल से की जाए तो कांग्रेस का शासन काल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासनकाल के आगे टिक नहीं सकता।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मृत्यु के पश्चात मनुष्य के साथ मनुष्य की पाँच वस्तुएँ साथ जाती हैं?

मृत्यु के पश्चात मनुष्य के साथ मनुष्य की पाँच...

हिमाचल में अवैध कब्जे करने वाले 1.60 लाख परिवार नहीं लड़ सकेंगे पंचायत चुनाव

हिमाचल में अवैध कब्जे करने वाले 1.60 लाख परिवार...

स्वास्थ्य सेवाओं पर सियासत और सिसकती संवेदनाएं

स्वास्थ्य सेवाओं पर सियासत और सिसकती संवेदनाएं राजेश रढाईक प्रधान...