भारत में एक मुख्य बहस मूल परिवार से संयुक्त परिवार की ओर बदलाव के बारे में है। हमने पहले भी देखा है कि समाजशास्त्रा कैसे सामान्य बौद्धिक प्रभावों पर प्रश्न खड़ा करता है। तथ्य यह है कि भारत में मूल परिवार पहले से ही विशेषतः अभावग्रस्त जातियों और वर्गों में हमेशा विद्यमान रहे हैं । स्वतंत्राता के बाद भारत में संयुक्त परिवार में निरंतर वृदि हुई है। उनके अनुसार इसका मुख्य कारक था भारत में औसत आयु में वृद्धि होना। पुरुषों की आयु में यह वृद्धि 1941-50 से 1981-85 के दौरान 32.5 से 55.4 वर्ष तथा महिलाओं की आयु में 31.7 से 55.7 वर्ष हो गई थी। इसके परिणामस्वरूप बजुर्ग लोगों 60 वर्ष या उससे अधिक आयु की संख्या में काफी वृद्धि हो गई थी।
हमें यह पूछना होगा कि ये वृद्धि किस तरह के घरों में रहते हैं,मैं यह मानता हूँ कि उनमें से अधिकतर संयुक्त घरों में रहते हैं | यह पुनः एक व्यापक सामान्यीकरण है। लेकिन समाजशास्त्रीय दृष्टिकोण हमें इस सामान्य बौद्धिक प्रभाव पर आँख बंद करके विश्वास करने के विरुद्ध सावधान करता है कि संयुक्त परिवार तेजी से कम हो रहे है। यह हमें सावधानीपूर्वक तुलनात्मक और आनुभविक अध्ययनों की आवश्यकता के प्रति भी सतर्क करता है। अध्ययनों से पता चलता है कि किस तरह विभिन्न समाजों में परिवार के विभिन्न स्वरूप पाए जाते हैं। आवास के नियम के अनुसार कुछ समाज अपने विवाह और पारिवारिक प्रथाओं में मातृस्थानिक हैं और कुछ पितृस्थानिक। मातृस्थानिक परिवार में नव-दंपति पत्नी के अभिभावकों के साथ रहते हैं जबकि दूसरी स्थिति में नव-दंपति पति के अभिभावकों के साथ रहते हैं। पितृतंत्रात्मक परिवार संरचनाओं में अधिकार और प्रभाव पुरुषों के पास होते हैं जबकि मातृतंत्रात्मक परिवारों में निर्णय लेने में महिलाओं की प्रमुख भूमिका होती है। मातृवंशीय समाज मौजूद हैं पर मातृतंत्रीय समाजों के बारे में यह दावा नहीं किया जा सकता। परिवार अन्य सामाजिक क्षेत्रों और पारिवारिक परिवर्तनों से संबंधित होते हैं हमारे दैनिक जीवन में प्रायः हम परिवार को अन्य क्षेत्रों जैसे आर्थिक या राजनीतिक से भिन्न और अलग देखते हैं। फिर भी आप स्वयं देखेंगे कि परिवार, गृह, उसकी संरचना और मानक, बाकी समाज से गहरे जुड़े हुए हैं। एक रोचक उदाहरण जर्मन एकीकरण के अज्ञात परिणामों का है। 1990 के दशक में एकीकरण के बाद जर्मनी में विवाह प्रणाली में तेशी से गिरावट आई क्योंकि नए जर्मन राज्य ने एकीकरण से पूर्व परिवारों को प्राप्त संरक्षण और कल्याण की सभी योजनाएँ रद्द कर दी थीं। आर्थिक असुरक्षा की बढ़ती भावना के कारण लोग विवाह से इंकार करने लगे। इसे अनजाने परिणाम के रूप में भी जाना जा सकता है |
सामाजिक संस्थाओं को समझना लोगों द्वारा परिवार, धर्म, राज्य के लिए बलिदान देने के उदाहरणों के बारे में सोच । परिवार के स्वरूपों में परिवर्तन
Date:


