हिमाचल में बारिश, ओलावृष्टि और अंधड़ से तबाही की रिपोर्ट तलब

Date:

आवाज़ जनादेश / न्यूज़ ब्यूरो शिमला

राज्य सरकार ने प्रदेश में बारिश, ओलावृष्टि और अंधड़ से हुए नुकसान की रिपोर्ट तलब की है। वर्षा से फसलों के नष्ट होने की राजस्व विभाग रिपोर्ट तैयार करेगा। बेमौसमी बारिश से राज्य में गेहूं की कटाई प्रभावित हुई है। इससे रबी की फसलें भी खराब हुई हैं। राज्य में इससे सेब, प्लम, चेरी, आम जैसी फलदार फसलें भी तबाह हो चुकी हैं।

पिछले कुछ दिनों से बारिश, ओलावृष्टि, अंधड़ से किसानों और बागवानों को बड़ा झटका लगा है। कहीं बारिश के साथ अंधड़ से नुकसान हुआ तो कहीं ओलावृष्टि से नुकसान पहुंचा है। इससे पहले सेब वाले क्षेत्रों में तो फूलाें पर बारिश होने से फलाें की सेटिंग नहीं हो पाई। जहां सेटिंग हुई, वहां पर ओले गिरने से नुकसान हुआ है। राज्य का लगभग हर क्षेत्र मौसम की इस बेरुखी से प्रभावित हुआ है। सरकार ने इस नुकसान की रिपोर्ट तैयार करने को कहा है।
बेमौसमी बारिश से रबी की फसलें काफी खराब हुई हैं। प्रदेश के कई क्षेत्रों में भी नुकसान हुआ है। गेहूं और अन्य फसलों की कटाई प्रभावित हुई है। नुकसान के आकलन की राजस्व विभाग रिपोर्ट देगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

कांग्रेस के गिरते जनाधार से बौखलाए विक्रमादित्य सिंह : राकेश जमवाल

रामपुर, सुन्नी और अपने क्षेत्र में हार से परेशान...