आपदा से हुए नुकसान की भरपाई के लिए केंद्र ने हिमाचल को दिए 107.15 करोड़

Date:

आवाज़ जनादेश / न्यूज़ ब्यूरो शिमला

केंद्र सरकार के वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग ने राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया निधी(एनडीआरएफ) के तहत हिमाचल प्रदेश को 107.15 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता जारी की है। यह मदद वर्ष 2024 में आई प्राकृतिक आपदा बाढ़, बादल फटने व भूस्खलन से हुए नुकसान की भरपाई के लिए दी है। केंद्रीय गृह मंत्रालय की संस्तुति के बाद आर्थिक सहायता हिमाचल के अलावा अन्य राज्यों को भी जारी हुई है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इसकी संस्तुति 11 अप्रैल को वित्त मंत्रालय को भेज दी थी। इस संबंध में मंत्रालय के उप सचिव गंधर्व वजूभाई पटेल ने हिमाचल सरकार के वित्त सचिव को पत्र जारी किया है।

इस पत्र में स्पष्ट किया है कि भारतीय रिजर्व बैंक इस मदद को राज्य सरकार के खाते में डाले। केंद्र की ओर से इस मदद को जारी करते हुए स्पष्ट किया है कि यह राशि एनडीआरएफ के तहत ही खर्च होगी। इसकी गाइडलाइंस 15वें वित्त आयोग के अनुसार जारी की गई है। इसमें निर्देश दिए गए हैं कि इस संबंध में एक्शन टेकन के बारे में मंत्रालय के संबंधित डिवीजन को सूचित किया जाए। इस आपदा राहत राशि को जारी करने की सूचना आवासीय आयुक्त हिमाचल सरकार नई दिल्ली को भी भेजी गई है। इस संबंध में महालेखाकार कार्यालय को भी सूचित किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

कांग्रेस के गिरते जनाधार से बौखलाए विक्रमादित्य सिंह : राकेश जमवाल

रामपुर, सुन्नी और अपने क्षेत्र में हार से परेशान...