बोर्ड की परीक्षाओं में नकल रोकने के लिए सात तरह का होगा पहरा, उपनिदेशक स्तर तक मॉनीटरिंग

Date:

आवाज़ जनादेश / न्यूज़ ब्यूरो शिमला

4 मार्च से शुरू होने वाली 10वीं-12वीं कक्षा की हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की परीक्षाओं पर इस बार नकल रोकने के लिए सात तरह का पहरा होगा। परीक्षाओं के दौरान बोर्ड के गठित उड़नदस्तों के साथ एसडीएम और उपनिदेशक स्तर तक मॉनीटरिंग होगी। बोर्ड परीक्षाओं में नकल के मामलों को रोकने के लिए बोर्ड प्रबंधन ने इस बार विशेष तैयारियां की हैं। जानकारी के अनुसार हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की चार मार्च को सुबह के सत्र में 10वीं कक्षा की हिंदी और जमा दो कक्षा की अर्थशास्त्र विषय की परीक्षा होगी। प्रदेश भर में इन परीक्षाओं के दौरान जमा दो में नियमित और एसओएस से संबंधित 93,494, जबकि दसवीं कक्षा में 99,804 विद्यार्थी परीक्षा हाल में बैठेंगे।

परीक्षा के लिए बोर्ड प्रबंधन ने 2,300 के करीब केंद्रों का गठन किया है। परीक्षाओं के दौरान नकल के मामलों को रोकने के लिए बोर्ड प्रबंधन इस बार ज्यादा सख्त दिख रहा है। बोर्ड प्रबंधन ने नकल के मामलों को रोकने के लिए सात तरह की मॉनिटरिंग करने का फैसला लिया है। इसमें हर परीक्षा केंद्र में सीसीटीवी कैमरों से नजर रखी जाएगी। इसके अलावा अधीक्षक और उपाधीक्षक भी नकल करने वाले परीक्षार्थियों पर नजर रखेंगे। वहीं, बोर्ड की ओर से उड़नदस्तों का गठन किया गया है, जबकि एसडीएम, उपनिदेशक और बोर्ड मुख्यालय से सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से नकल करने वाले परीक्षार्थियों की मॉनीटरिंग की जाएगी। सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने बताया कि बोर्ड प्रबंधन नकल के मामलों को लेकर सख्त है। नकल रोकने के लिए बोर्ड प्रबंधन ने पुख्ता रणनीति बनाई है। सीसीटीवी कैमरों से निगरानी तो की जाएगी।

कितने पेपर रद्द होंगे, फैसला आज

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की 4 मार्च से होने वालीं 10वीं-12वीं की शुरुआती दो-तीन विषयों की परीक्षाएं स्थगित होंगी। कौन-कौन सी परीक्षाएं स्थगित होंगी, इस बारे स्कूल शिक्षा बोर्ड सोमवार को स्थिति साफ करेगा। कबायली क्षेत्र उदयपुर, केलांग और पांगी में प्रश्नपत्र नहीं पहुंचे हैं। ऐसे में बोर्ड ने तीनों स्थानों पर परीक्षाएं स्थगित करने का फैसला लिया है। स्कूल शिक्षा बोर्ड की वार्षिक परीक्षाएं चार मार्च से प्रस्तावित हैं। 10वीं कक्षा की चार मार्च को हिंदी, पांच को संगीत और छह मार्च को फाइनेंशियल लिटरेस, जबकि जमा दो कक्षा की चार मार्च को इकोनॉमिक्स, पांच को फिजिक्स और छह मार्च को पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन विषय की परीक्षा का शेड्यूल शिक्षा बोर्ड ने जारी किया है। प्रदेश भर में 2,300 के करीब केंद्रों में होने वाली इन परीक्षाओं के लिए बोर्ड प्रबंधन ने प्रश्नपत्र भेजे दिए हैं, लेकिन मौसम खराब होने के कारण प्रदेश के कबायली क्षेत्र उदयपुर, केलांग और पांगी में अभी तक शिक्षा बोर्ड के प्रश्नपत्र नहीं पहुंचे हैं। इन दुर्गम क्षेत्रों में प्रश्नपत्र पहुंचाने के लिए हेलिकाप्टर सुविधा मांगी गई थी, लेकिन मौसम अनुकूल न होने के कारण सुविधा नहीं मिल सकी और बोर्ड परीक्षाओं के प्रश्नपत्र नहीं पहुंच सके हैं। बोर्ड प्रबंधन जारी शेड्यूल के मुताबिक पहले होने वाली दो-तीन विषयों की परीक्षाओं को स्थगित करेगा। यह परीक्षाएं कौन-कौन होंगी। इस बारे में बोर्ड प्रबंधन सोमवार को स्थिति साफ करेगा। बोर्ड के सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने बताया कि उदयपुर, केलांग और पांगी में परीक्षाओं के प्रश्नपत्र नहीं पहुंच सके हैं। ऐसे में चार मार्च से शुरू होने वाली परीक्षाओं को स्थगित किया जाएगा। जल्द ही नया शेड्यूल जारी कर दिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर धर्मपुर भाजपा का स्वच्छता अभियान

धर्मपुर, (मंडी) देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व...

आज मिड डे मील वर्करों की हड़ताल का धर्मपुर औऱ गोपालपुर में व्यापक असर

सीटू प्रधान भूपेंद्र के नेतृत्व में शिमला रैली में...