सुंदरनगर में शिकार खेलने गए युवक की गोली लगने से मौत

Date:

आवाज़ जनादेश / न्यूज़ ब्यूरो शिमला

सुंदरनगर उपमंडल के निहरी क्षेत्र में शिकार पर गए एक युवक की गोली लगने से मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि युवक अपने साथियों के साथ शिकार खेलने गया था, लेकिन गोली लगने से घायल हो गया। उसे साथियों ने अस्पताल भी पहुंचाया, लेकिन बचाया नहीं जा सका। गोली युवक की कमर के निचले हिस्से में लगी थी। युवक को गोली कैसे लगी और किसने चलाई, इस बात की पुलिस जांच कर रही है। मृतक की पहचान 33 वर्षीय दिनेश कुमार पुत्र ठाकुर दास गांव ओकल डाकघर रोहांडा तहसील निहरी के रूप में हुई है। पुलिस ने युवक का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया है। बंदूक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। यह बंदूक दमेश्वर निवासी गांव ओकल की है, जो कि मृतक का मौसेरा भाई है। दमेश्वर के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। बंदूक के लाइसेंस की भी पुलिस जांच कर रही है। वहीं फोरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए हैं।

जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत रोहांडा के दिनेश कुमार बुधवार रात को अपने मित्रों दमेश्वर, अजय कुमार, खेमराज और गुलशन के साथ शिकार करने के लिए गनसाडी खड्ड की तरफ गया था। बताया जा रहा है कि शिकार के दौरान दिनेश कुमार का पांव फि सला और वह गिर पड़ा। इस दौरान उसके हाथ में मौजूद बंदूक से गोली चल गई और वह बुरी तरह से घायल हो गया। मौके पर उपस्थित अन्य साथियों ने उसे घायलावस्था में सीएचसी निहरी पहुंचाया, जहां पर उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मृतक गरीब परिवार से और अब उसकी पत्नी और दो बच्चों पर बड़ा संकट आ गया है। बताया जा रहा है कि मृतक मेहनत मजदूरी करते हुए परिवार का पालन पोषण कर रहा था। वहीं, डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि इस संबंध में बीबीएमबी थाने में मामला दर्ज किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मृत्यु के पश्चात मनुष्य के साथ मनुष्य की पाँच वस्तुएँ साथ जाती हैं?

मृत्यु के पश्चात मनुष्य के साथ मनुष्य की पाँच...

हिमाचल में अवैध कब्जे करने वाले 1.60 लाख परिवार नहीं लड़ सकेंगे पंचायत चुनाव

हिमाचल में अवैध कब्जे करने वाले 1.60 लाख परिवार...

स्वास्थ्य सेवाओं पर सियासत और सिसकती संवेदनाएं

स्वास्थ्य सेवाओं पर सियासत और सिसकती संवेदनाएं राजेश रढाईक प्रधान...