बीएड की वार्षिक और सेमेस्टर परीक्षाएं अब 6 मार्च से, विवि ने जारी किया शेड्यूल

Date:

आवाज़ जनादेश / न्यूज़ ब्यूरो शिमला

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) बीएड की वार्षिक और सेमेस्टर परीक्षाएं अब 6 मार्च से करवाएगा। विवि से संबद्ध निजी समेत सरकारी और दूरवर्ती शिक्षण संस्थान सीडीओई में संचालित किए जा रहे बीएड कोर्स की परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। परीक्षाएं 17 मार्च तक चलेंगी। विवि के परीक्षा नियंत्रक प्रो. श्याम लाल कौशल ने बताया कि परीक्षा शेड़्यूल विवि की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। शेड्यूल के अनुसार बीएड की पहले सेमेस्टर और वर्ष की परीक्षाएं 6 से 19 मार्च तक होंगी।80 अंक वाली परीक्षाएं सुबह 3 से 12 बजे और 40 अंकों वाली परीक्षाएं सुबह 9 बजे से साढ़े दस बजे तक होंगी। तीसरे सेमेस्टर की परीक्षाएं 6 मार्च से शुरू होकर 17 मार्च तक चलेंगी।

इसमें तीसरे सेमेस्टर की 80 अंकों की परीक्षाएं दोपहर दो से पांच बजे और 40 अंकों की परीक्षाएं दो से साढ़े तीन बजे तक करवाई जाएंगी। परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि पहले परीक्षाएं 21 फरवरी से आयोजित की जानी थी, लेकिन प्रशिक्षुओं की टीचिंग प्रैक्टिस और कुछ परीक्षार्थियों की नेट परीक्षा के कारण तिथि आगे बढ़ाई गई है। बीएड की वार्षिक और सेमेस्टर परीक्षाओं में विवि से संबद्ध 57 संस्थानों में बनाए गए परीक्षा केंद्रों में करीब 10 हजार से अधिक प्रशिक्षु शामिल होंगे। हर परीक्षा के प्रश्न पत्र में परीक्षा देने के लिए तय किया गया समय अंकित किया जाएगा।

स्नातक डिग्री कोर्स के परीक्षा फार्म भरने तिथि 15 तक बढ़ी

हिमाचल प्रदेश विवि ने स्नातक डिग्री कोर्स बीए, बीएससी, बीकॉम और शास्त्री की 15 मार्च से संभावित वार्षिक परीक्षओं के लिए ऑनलाइन परीक्षा फार्म भरने की तिथि 15 तक बढ़ा दी गई है। विवि की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार यूजी डिग्री कोर्स के कंपार्टमेंट वाले छात्र, लेट कॉलेज छात्र और रेगुलर परीक्षार्थी प्रथम, द्वितीय और तृतीय वर्ष की वार्षिक परीक्षाओं के लिए अब 15 फरवरी तक बिना लेट फीस के परीक्षा फार्म भर सकेंगे। इसके बाद तय नियमों और दरों के हिसाब से लेट फीस ली जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मृत्यु के पश्चात मनुष्य के साथ मनुष्य की पाँच वस्तुएँ साथ जाती हैं?

मृत्यु के पश्चात मनुष्य के साथ मनुष्य की पाँच...

हिमाचल में अवैध कब्जे करने वाले 1.60 लाख परिवार नहीं लड़ सकेंगे पंचायत चुनाव

हिमाचल में अवैध कब्जे करने वाले 1.60 लाख परिवार...

स्वास्थ्य सेवाओं पर सियासत और सिसकती संवेदनाएं

स्वास्थ्य सेवाओं पर सियासत और सिसकती संवेदनाएं राजेश रढाईक प्रधान...