परीक्षा में फेल विद्यार्थी की हिमाचल शिक्षा बोर्ड को धमकी ‘बच के रहना गोली से टपका दूंगा…’

Date:

आवाज़ जनादेश / न्यूज़ ब्यूरो शिमला

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड को परीक्षा में फेल किसी छात्र ने बम से उड़ाने की धमकी दी है। किसी शिवांक के नाम से आई इस मेल में खुद को 2024 में हुई परीक्षाओं में फेल होने की बात कही है।बोर्ड के एक विभाग को शुक्रवार को किसी ने मेल के माध्यम से बम से उड़ाने की धमकी दे डाली। मेल के सबजेक्ट में लिखा है कि ‘बच के रहना गोली से टपका दूंगा…’, जबकि ई-मेल के भीतर लिखा है कि एचपी बॉस तुम तो गए। मेरे रिजल्ट में फेल किया था न। अब गए तुम, ठीक है ना। गुडबाय एंड सीयू अगेन। बम से उड़ा दूंगा। समझ आया-2024 में फेल किया है मेरे को…गुडबाय एचपी बॉस।इस संदर्भ में स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने कहा कि परीक्षा परिणाम से परेशान विद्यार्थियों की इस तरह की धमकी भरीं मेले बोर्ड प्रबंधन को मिलती रही हैं। शुक्रवार को आई इस मेल के बारे में मुझे अभी कोई जानकारी नहीं है। अगर ऐसी कोई मेल आई तो आगामी कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मृत्यु के पश्चात मनुष्य के साथ मनुष्य की पाँच वस्तुएँ साथ जाती हैं?

मृत्यु के पश्चात मनुष्य के साथ मनुष्य की पाँच...

हिमाचल में अवैध कब्जे करने वाले 1.60 लाख परिवार नहीं लड़ सकेंगे पंचायत चुनाव

हिमाचल में अवैध कब्जे करने वाले 1.60 लाख परिवार...

स्वास्थ्य सेवाओं पर सियासत और सिसकती संवेदनाएं

स्वास्थ्य सेवाओं पर सियासत और सिसकती संवेदनाएं राजेश रढाईक प्रधान...