दो नकाबपोशों ने दुकान का ताला तोड़ चोरी किए हजारों रुपये के मोबाइल, वारदात सीसीटीवी में कैद

Date:

आवाज़ जनादेश / न्यूज़ ब्यूरो शिमला

बद्दी के भूपनगर में दो नकाबपोश शातिरों ने एक दुकान का शटर तोड़कर हजारों रुपये के मोबाइल चोरी कर लिए हैं। चोरी की वारदात सीसीटीवी में कैद हुई है। बद्दी पुलिस ने सूचना मिलते ही दुकान का निरीक्षण किया और जरूरी साक्ष्य जुटाए। बद्दी के हाउसिंग बोर्ड में रहने वाले एक युवक रामपाल ने भुपनगर में मोबाइल की दुकान खोल रखी है। बीती रात 9:00 बजे युवक दुकान बंद करके घर चला गया । अगली सुबह वह देरी से दुकान गया, लेकिन शटर का ताला टूटा हुआ था।

उसने जब दुकान में देखा तो वहां से करीब 80 हजार रुपये कीमत के 10 मोबाइल गायब थे। युवक ने इसकी सूचना बद्दी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही बद्दी पुलिस मौके पहुंची। रामपाल ने बताया कि उसने अपनी दुकान में सीसीटीवी कैमरे लगा रखे हैं। इन कैमरों में चोर साफ दिखाई दे रहे हैं। दोनों चोर शटर का ताला तोड़ पोने दो बजे के करीब अंदर आए और वहां से अच्छे मोबाइल साथ ले गए। एक युवक ने अपनी टी शर्ट खोलकर मुंह पर बांथ रखी थी और दूसरे से मफलर बांधा हुआ था। एएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि उनके पास मोबाइल चोरी होने की शिकायत आई है और पुलिस इसकी जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मृत्यु के पश्चात मनुष्य के साथ मनुष्य की पाँच वस्तुएँ साथ जाती हैं?

मृत्यु के पश्चात मनुष्य के साथ मनुष्य की पाँच...

हिमाचल में अवैध कब्जे करने वाले 1.60 लाख परिवार नहीं लड़ सकेंगे पंचायत चुनाव

हिमाचल में अवैध कब्जे करने वाले 1.60 लाख परिवार...

स्वास्थ्य सेवाओं पर सियासत और सिसकती संवेदनाएं

स्वास्थ्य सेवाओं पर सियासत और सिसकती संवेदनाएं राजेश रढाईक प्रधान...