दिल्ली चुनाव के बाद होगा हिमाचल कांग्रेस की नई कार्यकारिणी का गठन

Date:

आवाज़ जनादेश / न्यूज़ ब्यूरो शिमला

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की नई कार्यकारिणी दिल्ली विधानसभा चुनाव के बाद गठित होगी। पार्टी के सभी वरिष्ठ केंद्रीय नेता अब दिल्ली चुनाव की तैयारियों में व्यस्त हो गए हैं। ऐसे में प्रदेश में राज्य कार्यकारिणी के गठन का काम ठंडे बस्ते में चला गया है। 8 फरवरी को दिल्ली चुनाव के परिणाम घोषित होंगे। ऐसे में इसके बाद ही नई कार्यकारिणी के गठन के लिए मंथन शुरू होगा। हालांकि ब्लॉक और जिला स्तर पर पदाधिकारियों के नाम इससे पहले भी तय हो सकते हैं। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह सहित कई अन्य नेता दिल्ली विधानसभा चुनाव के प्रचार में जाएंगे।

इस दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेताओंं के साथ भी कार्यकारिणी के गठन को लेकर चर्चा होने की संभावना है। सात नवंबर को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रदेश में ब्लॉक, जिला और राज्य कार्यकारिणी को भंग कर दिया था। इसके बाद नई कार्यकारिणी के गठन के लिए हाईकमान की ओर से दो सह प्रभारी और कई जिला पर्यवेक्षक नियुक्त किए हैं। सह प्रभारी और पर्यवेक्षक प्रदेश का बीते दिनों दौरा कर अधिकांश बड़े नेताओं सहित विधायकों और सक्रिय कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर चुके हैं।

पार्टी सूत्रों ने बताया कि सबसे पहले ब्लॉक और फिर जिला पदाधिकारियों के नाम घोषित किए जाएंगे। ब्लाॅक और जिला पदाधिकारियों की सूची लगभग तैयार भी हो चुकी है। उधर, राज्य कार्यकारिणी को लेकर अभी मंथन ही चल रहा है। ऐसे में दिल्ली के विधानसभा चुनाव के बाद ही राज्य कार्यकारिणी को लेकर फैसला लिया जाएगा। उधर, कार्यकारिणी भंग होने के चलते प्रदेश में बीते ढाई माह से कांग्रेस की गतिविधियां नाममात्र रह गई हैं। राष्ट्रीय आह्वान पर प्रदर्शन के लिए अलावा बीते ढाई माह से पार्टी की गतिविधियां ठप पड़ी हुई हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मृत्यु के पश्चात मनुष्य के साथ मनुष्य की पाँच वस्तुएँ साथ जाती हैं?

मृत्यु के पश्चात मनुष्य के साथ मनुष्य की पाँच...

हिमाचल में अवैध कब्जे करने वाले 1.60 लाख परिवार नहीं लड़ सकेंगे पंचायत चुनाव

हिमाचल में अवैध कब्जे करने वाले 1.60 लाख परिवार...

स्वास्थ्य सेवाओं पर सियासत और सिसकती संवेदनाएं

स्वास्थ्य सेवाओं पर सियासत और सिसकती संवेदनाएं राजेश रढाईक प्रधान...