26 दिन में परीक्षाएं खत्म कर 18 अप्रैल तक 12वीं का रिजल्ट निकालेगा स्कूल शिक्षा बोर्ड

Date:

आवाज़ जनादेश / न्यूज़ ब्यूरो शिमला

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड 26 दिन में 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं आयोजित कर 18 अप्रैल को परिणाम निकालेगा। शिक्षा बोर्ड ने रिजल्ट निकालने के लिए प्रस्तावित तिथि निर्धारित कर ली है। शैक्षणिक सत्र 2023-24 में शिक्षा बोर्ड ने 30 अप्रैल को रिजल्ट निकालने का लक्ष्य निर्धारित किया था, जिसे पूरा भी किया था। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की 10वीं-12वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाएं 4 मार्च से शुरू हो रही हैं। 10वीं कक्षा की परीक्षाएं 22 मार्च और 12वीं की 29 मार्च को समाप्त होंगी। परीक्षाओं के खत्म होने के 20 दिन बाद 18 अप्रैल को शिक्षा बोर्ड 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित कर देगा। 18 अप्रैल को रिजल्ट घोषित करने के लिए शिक्षा बोर्ड ने पहले से तैयारियां शुरू कर दी हैं।

इसके तहत मूल्यांकन केंद्रों के गठन के अलावा वहां तक किस प्रकार उत्तरपुस्तिकाओं को पहुंचाना है, इसका शेड्यूल बना लिया है। इसके चलते शिक्षा बोर्ड रिकॉर्ड समय में देश भर में सबसे पहले परीक्षा परिणाम करने वाला बोर्ड भी बनने का प्रयास करेगा। शिक्षा बोर्ड ने शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए 30 अप्रैल को रिजल्ट निकालने का लक्ष्य रखा था, जिसे शिक्षा बोर्ड ने निर्धारित समय में पूरा करते हुए 29 अप्रैल को ही परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया था। वहीं, इस मर्तबा शिक्षा बोर्ड ने परीक्षा परिणाम को निकालने के लिए 18 अप्रैल तक की तिथि निर्धारित की है, ताकि जमा से पास आउट होने वाले विद्यार्थियों को काॅलेजों सहित अन्य शैक्षणिक संस्थानों में समय पर प्रवेश मिल सके।

स्कूल शिक्षा बोर्ड की परीक्षाएं चार मार्च से शुरू होंगी। इसके लिए शिक्षा बोर्ड ने प्रस्तावित शेड्यूल जारी कर दिया है। बोर्ड ने शैक्षणिक सत्र 2024-25 का परीक्षा परिणाम निकालने के लिए 18 अप्रैल तक का लक्ष्य रखा है। रिजल्ट को निर्धारित समय में निकालने के लिए शिक्षा बोर्ड ने खाका तैयार कर लिया है, जिसके तहत ही मूल्यांकन सहित परीक्षा परिणाम को लेकर निकालने वाले अन्य कार्यों को अमलीजामा पहनाया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मृत्यु के पश्चात मनुष्य के साथ मनुष्य की पाँच वस्तुएँ साथ जाती हैं?

मृत्यु के पश्चात मनुष्य के साथ मनुष्य की पाँच...

हिमाचल में अवैध कब्जे करने वाले 1.60 लाख परिवार नहीं लड़ सकेंगे पंचायत चुनाव

हिमाचल में अवैध कब्जे करने वाले 1.60 लाख परिवार...

स्वास्थ्य सेवाओं पर सियासत और सिसकती संवेदनाएं

स्वास्थ्य सेवाओं पर सियासत और सिसकती संवेदनाएं राजेश रढाईक प्रधान...