अनुराग ठाकुर का मुख्यमंत्री सुक्खू पर पलटवार, बोले- कोई सिद्ध कर दे कारोबारी से रिश्ता

Date:

आवाज़ जनादेश / न्यूज़ ब्यूरो शिमला

कोई सिद्ध कर दे कि उनका नादौन के किसी कारोबारी से रिश्ता है। यदि वोट डालने से रिश्ता होता है तो पूरे हिमाचल से उनका रिश्ता है। काम धंधे का रिश्ता उनके साथ उन्हें जवाब देना चाहिए। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग ठाकुर ने सीएम सुक्खू के विधानसभा में ईडी की कार्रवाई के दायरे में क्रशर कारोबारी पर दिए गए बयान पर यह पलटवार किया है। अपने कार्यालय में शुक्रवार को पत्रकारों के सवाल के जवाब में उन्होंने यह बातें कही। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि यदि सीएम सुक्खू को यह जानकारी की वोटिंग मशीन में कौन किसे वोट डाल रहा है तो यह बड़े प्रश्न खड़े करता है। यहां किस तरह के समर्थन की बात की जा रही है यह अहम है।

बीते दिनों सीएम सुक्खू ने विधानसभा में यह बयान दिया था कि उनका ईडी की ओर से गिरफ्तार किए गए क्रशर कारोबारी से कोई रिश्ता नहीं है। कारोबारी विधानसभा में उनका और लोकसभा में अनुराग ठाकुर का वोटर है। भाजपा नेताओं के कारोबारी से सीएम के रिश्तों पर सवाल खड़े किए जाने पर यह जवाब दिया गया था। वहीं अब अनुराग ठाकुर ने इस बयान पर पलटवार किया है। हमीरपुर बाईपास में फोरलेन की बजाय टू लेन के निर्माण के सवाल पर कहा कि यहां यातायात की मानक पूरे नहीं है ऐसे में फोरलेन बनाने में रूकावट है, जबकि जमीन अधिग्रहण की लागत ज्यादा है जिस वजह से प्रोजेक्ट बनाना मुश्किल है। हमीरपुर में रिंग रोड बनाने को लेकर योजना आगे बढ़ाई जा रही है। संगठनात्मक चुनावों में गहमागहमी पर कहा कि प्रदेश में 85 फीसदी मंडलों में चुनाव हो गए है बचे हुए मंडलों में चुनाव जल्द होंगे।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी के साथ अब रोना धोना भी जुड़ गया है। कांग्रेस की हालत पर उन्हें विचार करना चाहिए। वह जम्मू कश्मीर में महज छह सीट जीत पाए और हरियाणा में हार का सामना करना पड़ा। महाराष्ट्र में कांग्रेस का यही हाल है। आम आदमी पार्टी कांग्रेस को इंडी गठबंधन से बाहर निकालने की मांग कर रही है। ऐसे में नेहरू गांधी परिवार के नेतृत्व पर सवाल खड़े हो रहे है। संसद में कांग्रेस के अलग अलग धड़े नजर आ रहे हैं। पेपरलीक मामले में अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज के कांग्रेस के आरोपों पर उन्होंने कहा कि पेपरलीक पर लगाम लगाने के लिए एक मॉडल कानून बनाने का कार्य मोदी सरकार ने किया है। राज्यों सरकारों को भी इस कानून को अपनाना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मृत्यु के पश्चात मनुष्य के साथ मनुष्य की पाँच वस्तुएँ साथ जाती हैं?

मृत्यु के पश्चात मनुष्य के साथ मनुष्य की पाँच...

हिमाचल में अवैध कब्जे करने वाले 1.60 लाख परिवार नहीं लड़ सकेंगे पंचायत चुनाव

हिमाचल में अवैध कब्जे करने वाले 1.60 लाख परिवार...

स्वास्थ्य सेवाओं पर सियासत और सिसकती संवेदनाएं

स्वास्थ्य सेवाओं पर सियासत और सिसकती संवेदनाएं राजेश रढाईक प्रधान...