जय राम ठाकुर बोले – सामने आया सुक्खू सरकार का कर्मचारी विरोधी चेहरा

Date:

आवाज जनादेश / न्यूज ब्यूरो शिमला

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कांग्रेस सरकार पर जुबानी हमला बोला है। उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन बहाल करने के नाम पर अब सरकार ऐसे पेच फंसाकर कर्मचारियों का गला घोंटने जा रही है, जिससे लाखों कर्मचारी प्रभावित हो चुके हैं।विरोध के बावजूद कांग्रेस सरकार ने बहुमत के नाम पर सरकारी कर्मचारियों से जुड़े भर्ती एवं सेवा शर्तें संशोधन विधेयक विधानसभा में पास कर दिया है। इससे अब अनुबंध कर्मचारियों की वरिष्ठता और इंक्रीमेंट को झटका लगेगा। जिन कर्मचारियों की सरकारी नियमित सेवा कम रही हो, उनके वित्तीय लाभ कम हो जाएंगे। अनुबंध कर्मचारी भी पब्लिक सर्विस कमीशन और राज्य चयन आयोग का इंटरव्यू पास करके आते हैं। सरकार की पॉलिसी के तहत दो साल बाद इन्हें नियमित किया जाता है।

जयराम ठाकुर ने कहा कि इन कर्मचारियों की यह अवधि वरिष्ठता और अन्य लाभों के लिए कंसीडर हो इसका लाभ कर्मचारियों ने कोर्ट में जाकर लिया है, लेकिन अब विधेयक में संशोधन लाकर सरकार उनके लाभों को छीन रही है। ये कर्मचारी विरोधी संशोधन है। इससे इस सरकार का कर्मचारी विरोधी चेहरा उजागर हो चुका है। पूर्व मुख्यमंत्री ने दावा किया है कि कांग्रेस सरकार ने दो साल के अपने कार्य में एक भी डॉक्टर की भर्ती नहीं की है जबकि दुहाई रोज स्वास्थ्य सेवाओं में बदलाव की दे रहे हैं। यह चिंताजनक है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर धर्मपुर भाजपा का स्वच्छता अभियान

धर्मपुर, (मंडी) देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व...

आज मिड डे मील वर्करों की हड़ताल का धर्मपुर औऱ गोपालपुर में व्यापक असर

सीटू प्रधान भूपेंद्र के नेतृत्व में शिमला रैली में...