राशन डिपुओं में पहुंची दाल चना और मलका, तेल के लिए करना होगा इंतजार

Date:

आवाज जनादेश / न्यूज ब्यूरो शिमला

उपभोक्ता अब दो महीने दालों का कोटा एक साथ ले सकेंगे। इसके अलावा जहां गोदामों में उड़द का पुुराना स्टॉक बचा है, उसे भी राशनकार्ड उपभोक्ताओं को दिए जाने के निर्देश जारी किए गए हैं। हिमाचल प्रदेश के राशन डिपुओं में दालों की सप्लाई पहुंच गई है। उपभोक्ता अब दो महीने दालों का कोटा एक साथ ले सकेंगे। इसके अलावा जहां गोदामों में उड़द का पुराना स्टॉक बचा है, उसे भी राशनकार्ड उपभोक्ताओं को दिए जाने के निर्देश जारी किए गए हैं। शिमला के मुख्य भट्ठाकुफर गोदाम में 33 क्विंटल उड़द है। इसके अलावा प्रदेश के अन्य गोदामों में उड़द बची है। खाद्य आपूर्ति निगम का दावा है कि इसी सप्ताह केंद्रीय एजेंसी से उड़द की सप्लाई शुरू हो जाएगी। सरसों तेल के लिए उपभोक्ताओं को इंतजार करना होगा। प्रदेश सरकार से टेंडर को मंजूरी नहीं मिली है। हिमाचल में साढ़े 19 लाख राशनकार्ड उपभोक्ता हैं।

प्रदेश सरकार की ओर से उपभोक्ताओं को तीन दालें (मलका, दाल चना और उड़द), दो लीटर तेल रिफाइंड और सरसों), चीनी, एक किलो नमक सब्सिडी पर दिया जा रहा है। इसके अलावा हिमाचल के राशनकार्ड उपभोक्ताओं को आटा और चावल केंद्र सरकार सब्सिडी पर दे रही है। उल्लेखनीय है कि बीते महीने भी लाखों उपभोक्ताओं को डिपो में दालें नहीं मिली है। अब सरकार ने फैसला लिया है कि लोग दो महीने दालों का कोटा एक साथ ले सकेंगे। खाद्य आपूर्ति निगम के प्रबंध निदेशक रामेश्वर गोयल ने बताया कि डिपुओं में दालों की सप्लाई शुरू हो गई है। उपभोक्ता डिपो से राशन ले सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मृत्यु के पश्चात मनुष्य के साथ मनुष्य की पाँच वस्तुएँ साथ जाती हैं?

मृत्यु के पश्चात मनुष्य के साथ मनुष्य की पाँच...

हिमाचल में अवैध कब्जे करने वाले 1.60 लाख परिवार नहीं लड़ सकेंगे पंचायत चुनाव

हिमाचल में अवैध कब्जे करने वाले 1.60 लाख परिवार...

स्वास्थ्य सेवाओं पर सियासत और सिसकती संवेदनाएं

स्वास्थ्य सेवाओं पर सियासत और सिसकती संवेदनाएं राजेश रढाईक प्रधान...