आवाज जनादेश / न्यूज ब्यूरो शिमला
कुल्लू की ग्रामीण सडक़ों का उन्नयन और नवीनीकरण किया गया। सडक़ों को मेंटेन किया गया। अब ग्रामीण क्षेत्रों के लोग चकाचक सडक़ों से होकर सुहावना सफर कर रहे हैं। पिछले छह महीने में लोक निर्माण विभाग कुल्लू डिवीजन के अंतर्गत आती कई सडक़ों पर टायरिंग की गई। अब ग्रामीण इलाकों में लोगों को आवागमन में किसी तरह की कोई परेशानी नहीं आ रही है। कई सालों से सडक़ें टायरिंग उखडऩे से उबड़-खाबड़ हो गई थी। 2023 की बरसात से सडक़ों को और खराब किया था। पीएमजीएसवाई, एएमपी, एमएनपी और नाबार्ड की सडक़ों का लोक निर्माण विभाग ने टायरिंग कर नवीनीकरण किया। यह सडक़ों कुल्लू के ग्रामीण क्षेत्रों की है। लोक निर्माण विभाग के कुल्लू डिवीजन की सडक़ों पर सामान्य मरम्मत के साथ नवीनीकरण कार्य किया गया। इस डिवीजन में कुल 422 किलोमीटर सडक़ें आती हैं। इनमें कई सडक़ों पर पहले ही टायरिंग की गई थी। पिछले छह महीने में लोक निर्माण विभाग ने 90 किलोमीटर सडक़ें चकाचक कर दी गई। कुछ सडक़ों पर टायरिंग होनी है।
उबड़-खाबड़ सडक़ों की हालात को भी सुधारा
लोक निर्माण विभाग कुल्लू के अधिशाषी अभियंता बीसी नेगी ने बताया कि पिछले छह महीने में 90 किलोमीटर सडक़ों पर टायरिंग की गई। इसके लिए करोड़ों रुपए की राशि खर्च की गई। अन्य उबड़-खाबड़ सडक़ों की हालात को भी सुधारा जाएगा। सडक़ों के नवीनीकरण के लिए लोक निर्माण विभाग ने लगभग 10 करोड़ से अधिक राशि खर्च की है। पीएमजीएसवाई, नाबार्ड और एमएनपी के तहत बनी सडक़ों का नवीनीकरण किया। रतोचा-धारा, डूघीलग-डूपकन, छरोडऩाला-कशावरी, बिजली महादेव सडक़ सहित अन्य कई सडक़ों पर टायरिंग की गई है।


