अब घर बैठे बनेगा पासपोर्ट, मोबाइल वैन सेवा शुरू करने की तैयारी

Date:

आवाज़ जनादेश / न्यूज़ ब्यूरो शिमला

हिमाचल प्रदेश में पासपोर्ट बनाने की राह और भी सरल हो गई है। गृह मंत्रालय के निर्देश पर हिमाचल में ऑनलाइन पासपोर्ट मोबाइल वैन सेवा शुरू करने की तैयारी है। इसके तहत अब आवेदक घर के पास ही पासपोर्ट बनवा सकते हैं। आवेदक को कार्यालय आने की जरूरत नहीं पड़ेगी। यह अत्याधुनिक वैन अपने आप में ही पूरा चलता फिरता पासपोर्ट कार्यालय है। मोबाइल पासपोर्ट वैन सेवा के साथ, आपको न केवल समय की बचत होगी, बल्कि घर के पास ही सारी औपचारिकताएं पूरी की जा सकती हैं। विदेश जाने वाले लोगों का घर बैठे पासपोर्ट बनवाने का सपना अब साकार होगा। राजधानी शिमला के पंथाघाटी स्थित पासपोर्ट सेवा केंद्र पर ऑनलाइन मोबाइल वैन की टेस्टिंग की गई। मोबाइल वैन से करीब पांच अपॉइंटमेंट दी गईं। आधुनिक तकनीक से लैस इस वैन में फिंगरप्रिंट्स, बायोमेट्रिक स्कैनिंग, दस्तावेज सत्यापन और फोटो खींचने की पूरी प्रक्रिया मौजूद है।

ऐसे करें आवेदन

आवेदकों को passportindia.gov.in वेबसाइट पर जाकर स्लॉट बुक करना होता है। इसके बाद वेबसाइट पर आवेदन करने के लिए अलग-अलग प्रक्रियाओं में से शिमला आरपीओ वैन के ऑप्शन का चुनाव करना होगा। बुकिंग के बाद, वैन तय समय पर आपके क्षेत्र में आएगी और पासपोर्ट बनवाने से जुड़ी औपचारिकताएं वहीं पूरी की जाएंगी।पासपोर्ट सेवा मोबाइल वैन का लक्ष्य पासपोर्ट बनवाने की प्रक्रिया को सभी के लिए सुलभ और सरल बनाना है। यह सेवा प्रदेश के उन दुर्गम क्षेत्र के लोगों के लिए एक बड़ी राहत होगी, जो व्यस्त जीवन या दूरदराज क्षेत्रों में रहते हैं। शुरुआत में किन्नौर, चंबा, नाहन और रामपुर के क्षेत्रवासियों को खासतौर पर इसका लाभ मिलेगा।

शेड्यूल बनाकर पूरे प्रदेश में घूमेगी वैन

भविष्य में ज्यादा लोगों को सेवा दी जाएगी। हर जिले में वैन चलाई जाएगी। इसके लिए शेड्यूल तैयार किया जाएगा। इस समय शिमला के क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय से हमीरपुर, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, पालमपुर, शिमला और ऊना जिला के पासपोर्ट सेवा केंद्र संबद्ध हैं। आने वाले दिनों में लोगों को पासपोर्ट मोबाइल वैन की सुविधा मिलेगी।

मोबाइल पासपोर्ट वैन के लाभ

मोबाइल वैन सेवा के लिए फिलहाल हर कार्य दिवस पर 40 से 50 अप्वाइंटमेंट जारी किए जाएंगे। आवेदक सुविधा के अनुसार स्लॉट बुक कर सकते हैं। जिन इलाकों में पासपोर्ट कार्यालय नहीं हैं, वहां के लोगों के लिए यह सेवा बेहद उपयोगी साबित होगी। अप्वाइंटमेंट बुक करने से लेकर दस्तावेज सत्यापन तक की प्रक्रिया सरल और तेज है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मृत्यु के पश्चात मनुष्य के साथ मनुष्य की पाँच वस्तुएँ साथ जाती हैं?

मृत्यु के पश्चात मनुष्य के साथ मनुष्य की पाँच...

हिमाचल में अवैध कब्जे करने वाले 1.60 लाख परिवार नहीं लड़ सकेंगे पंचायत चुनाव

हिमाचल में अवैध कब्जे करने वाले 1.60 लाख परिवार...

स्वास्थ्य सेवाओं पर सियासत और सिसकती संवेदनाएं

स्वास्थ्य सेवाओं पर सियासत और सिसकती संवेदनाएं राजेश रढाईक प्रधान...