दिसंबर के तीसरे हफ्ते में होगा हिमाचल विधानसभा का शीतकालीन सत्र

Date:

हिमाचल प्रदेश की 14वीं विधानसभा का सातवां सत्र दिसंबर के तीसरे सप्ताह से प्रस्तावित है। यह शीतकालीन सत्र धर्मशाला स्थित तपोवन में होगा। व्यवस्था और तैयारियों को लेकर हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने जिला कांगड़ा प्रशासन को दक्षिण कोरिया के सियोल से ही दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। पठानिया ने कहा कि एक कैलेंडर वर्ष में विधानसभा की ओर से तीन सत्रों का आयोजन किया जाता है।इसलिए 31 दिसबर से पूर्व सत्र का आयोजन किया जाना अनिवार्य है। पठानिया 26 नवंबर को साउथ कोरिया की राजधानी सियोल से नई दिल्ली पहुंच रहे हैं। वह 4 नवंबर को 67वें राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन में भाग लेने आस्ट्रेलिया की राजधानी सिडनी के लिए रवाना हुए थे। 8 नवंबर तक सम्मेलन में मौजूद रहे और उसके बाद न्यूजीलैंड, जापान तथा दक्षिण कोरिया के अध्ययन प्रवास पर रहे। उनका 26 नवंबर को देर रात तक शिमला पहुंचने का कार्यक्रम है।

पर्यटन के विकास के लिए दक्षिण कोरिया की नवीनतम नकनीक अपनाएं

पठानिया ने कहा कि सियोल पर्यटन की दृष्टि से भी बहुत विकसित है। केंद्र और प्रदेश सरकार को चाहिए कि वह देश व प्रदेश के पर्यटन को विकसित करने के लिए दक्षिण कोरिया सरकार की ओर से अपनाई जा रही नवीनतम तकनीक का इस्तेमाल करे। संरचनात्मक ढांचे को मजबूत करें। दक्षिण कोरिया के साथ भारत के मजबूत राजनीतिक, आर्थिक तथा सांस्कृतिक संबंध हैं, जिसका दोनों देश लाभ उठाकर एक-दूसरे का वाणिज्यिक, टेक्नोलॉजी तथा सांस्कृतिक क्षेत्र में परस्पर सहयोग कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मृत्यु के पश्चात मनुष्य के साथ मनुष्य की पाँच वस्तुएँ साथ जाती हैं?

मृत्यु के पश्चात मनुष्य के साथ मनुष्य की पाँच...

हिमाचल में अवैध कब्जे करने वाले 1.60 लाख परिवार नहीं लड़ सकेंगे पंचायत चुनाव

हिमाचल में अवैध कब्जे करने वाले 1.60 लाख परिवार...

स्वास्थ्य सेवाओं पर सियासत और सिसकती संवेदनाएं

स्वास्थ्य सेवाओं पर सियासत और सिसकती संवेदनाएं राजेश रढाईक प्रधान...